
सदाकत आश्रम में खोल दिया ‘रेस्टोरेंट’
बिहार कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नेता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर आमने-सामने हैं। ताजा मामला मधुबनी जिला कांग्रेस से जुड़ा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मधुबनी पूर्वी के जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा पर पार्टी कार्यालय में रेस्टोरेंट खुलवाने का आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने नलिनी रंजन झा से जवाब तलब किया है।
नलिनी रंजन झा को आज (शनिवार) सदाकत आश्रम में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। हालांकि, उन्होंने खुद को बेगुनाह बताते हुए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि रेस्टोरेंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2025 को रेस्टोरेंट खोलने के लिए 13 हजार रुपये प्रतिमाह पर राजीव रंजन के साथ एग्रीमेंट हुआ था। उस समय वह जिलाध्यक्ष नहीं थे, बल्कि सुबोध मंडल इस पद पर थे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में इस तरह की गतिविधियां होती रही हैं। सूत्रों के अनुसार, पहले भी पार्टी ऑफिस के हॉल को किराये पर दिया जा चुका है। वर्ष 2021 में कार्यालय के एक हिस्से को फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए किराये पर दिया गया था। इसी तरह वर्ष 2002 में पार्टी कार्यालय के हॉल को हरगोविंद बीज भंडार को आवंटित किया गया था।
Updated on:
23 May 2026 09:39 am
Published on:
23 May 2026 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
