23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET री-एग्जाम से पहले बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, छात्रों को सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

बिहार सरकार ने NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। छात्र एडमिट कार्ड दिखाकर BSRTC बसों में फ्री सफर कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Samrat Choudhary CM BIHAR

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स: ANI)

बिहार सरकार ने NEET री-एग्जाम से पहले छात्रों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। छात्र सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। सरकार के इस फैसले से राज्यभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दौरान आने-जाने में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

पेपर लीक के बाद सरकार ने छात्रों को दी बड़ी राहत

दरअसल, 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश था। दोबारा परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ यात्रा खर्च को लेकर भी छात्र चिंतित थे। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की यात्रा मुफ्त कर दी। सरकार के इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

NEET री-एग्जाम को लेकर खास इंतजाम

सरकार की ओर से इसको लेकर जिला प्रशासन को भी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास पेयजल, छाया, सत्तू और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही, छात्रों के साथ आने वाले परिजनों को भी किसी तरह की परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक गाइडलाइन दी गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त बसों की तैनाती की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

फ्री बस सेवा से NEET छात्रों को बड़ी राहत

NEET पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ गया था। कई छात्रों ने यात्रा खर्च को लेकर चिंता जताई थी। ऐसे में सरकार की ओर से मुफ्त बस सेवा की घोषणा को बड़ी राहत माना जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी। साथ ही, छात्रों से समय से पहले घर से निकलने और यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ रखने की अपील की गई है।