2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: बेगूसराय में चलती ट्रेन से महिला गायब, पति से कह कर गई थी – ‘वॉशरूम जा रही हूं…’

बिहार से चलती ट्रेन से महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। बेगूसराय के एक कपल ट्रेन से सफर कर रहे थे। लेकिन, बीच रास्ते से पत्नी गायब हो गई। पति ने पुलिस में इसको लेकर आवेदन दिया है। दोनों की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी।

2 min read
Google source verification

ट्रेन (फोटो: पत्रिका)

बिहार में एक चलती ट्रेन से महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। बेगूसराय के तेघड़ा से दरभंगा आ रही ट्रेन से महिला गायब हुई है। इसको लेकर महिला के पति सुमित कुमार की ओर से रेल थाना लहेरियासराय में आवेदन दिया गाया है। सुमित ने अपने आवेदन में लिखा है कि समस्तीपुर स्टेशन के पास पत्नी ने वॉशरूम जाने की बात कह कर गई थी। उसके बाद से वह लौटकर नहीं आयी है।

चलती ट्रेन से महिला गायब

28 जून 2025 को सुमित अपनी पत्नी आंचल कुमारी के साथ तेघड़ा स्टेशन से हावड़ा-जयनगर ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन के खुलते ही मेरी आंख लग गई। इसी क्रम में पत्नी समस्तीपुर स्टेशन के आस पास वॉशरूम जाने की बात कही। मैंने कहा ठीक है। कुछ देर बाद जब मेरी नींद खुली तो देखा पत्नी नहीं है। बाथरूम के पास भी गया, वहां भी वह नहीं थी। इसके बाद हमने पूरी बोगी में खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच ट्रेन लहेरियासराय पहुंच चुकी थी। स्टेशन पर उतरकर भी खोजबीन किया। लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला, सुमित ने बताया कि मैंने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कॉल भी किया गया. लेकिन मोबाइल बंद था।

18 मई को हुई थी शादी

सुमित के अनुसार आंचला से 18 मई 2025 को शादी हुई थी। हम दोनों की शादी बेगूसराय जिले में हुई थी। शादी के बाद से दोनों साथ रह रहे थे। किसी प्रेम प्रसंग की बात से भी सुमित इंकार करते हुए कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। सुमित ने बताया कि उसने थाना में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

पिता को देखने जा रही थी महिला


चलती ट्रेन से गायब हुई महिला की मां प्रभा देवी ने बताया कि बेटी अपने पति के साथ लहेरियासराय आ रही थी। आंचल के पिता का हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। वो दोनों उनसे ही मिलने जा रहे थे। गायब महिला की मां ने कहा कि हमने परिजनों और अपने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को फोन कर जानकारी ले ली हूं। उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है।

पति ने जीआरपी को दी सूचना

गायब महिला के पति सुमित की ओर से जीआरपी को आवेदन दिया गया है। महिला की मां ने भी जीआरपी से बेटी को खोजने की गुहार लगाई है। महिला की मां का कहना है कि दोनों पति-पत्नी आज शनिवार सुबह 5 बजे ससुराल तेघड़ा से लहेरियासराय के लिए निकले थे। फिर वह कहां गायब हो गई। कुछ अता पता नहीं चल रहा है।

ये भी पढ़ें... Chachi Bhatija Marriage: सास- दामाद के बाद बिहार में अब चाची ने भतीजे से रचाई शादी, सामने चुपचाप खड़ा रहा पति

Story Loader