
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (फोटो-पत्रिका)
BPSC Teacher Vacancy को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने गुरूवार को कहा कि सरकार की ओर से BPSC TRE-4 के तहत 45,000 से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं की बहाली के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। अब आयोग को परीक्षा की तिथि तय करना है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए 7,000 से अधिक विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए भी अधियाचना भेजी गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में कुल वार्षिक बजट का 20 प्रतिशत खर्च शिक्षा पर किया जा रहा है। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने की योजना पर काम कर रही है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से घोषित चौथी चरण की शिक्षक भर्ती( TRE-4 2026) कार्यक्रम के अनुसार कुल 46,595 रिक्तियों पर शिक्षकों की बहाली होगी। यह भर्ती कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए होगी। इसको लेकर बीपीएससी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच होगी। इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जल्द जारी कर दी जायेगी। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
बीपीएससी की ओर से इस दफा आवेदन प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया गया है। जो कोई इसके लिए आवेदन करना चाहता है वैसे अभ्यर्थियों को पहले आयोग के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही वे मुख्य आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
Published on:
19 Feb 2026 10:37 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
