25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Election Results 2025 बिहार के सभी मंत्री ने बनाई बढ़त, जानें लखीसराय और तारापुर का हाल

Bihar Election 2025 Result: बिहार के 29 मंत्रियों ने विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इसमें सरकार के दो डिप्टी सीएम भी शामिल थे। शुरूआती रूझान में दोनों का सीट फंसता दिख रहा था। लेकिन, ताजा अपडेट में बिहार सरकार के सभी मंत्री ने बढ़त बना ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव (Photo-Patrika)

Bihar Election Results 2025बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग जारी है। अब तक के जो रूझान सामने आए हैं उसमें बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार बनती दिख रही है। बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी कड़ी टक्कर के बाद अपनी सीट पर बढ़त बना ली है। विधानसभा की 243 सीटों में 29 सीटों पर बिहार सरकार के मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें BJP कोटे के सभी 16 और JDU कोटे के सभी 13 मंत्री शामिल हैं। रूझानों में सभी जीतते नजर आ रहे हैं।

सभी मंत्री ने बनाई बढ़त

कांटे की टक्कर के बाद बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने भी बढ़त बना ली है। बीजेपी के गढ़ लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा और तारापुर से सम्राट चौधरी ने अपनी बढ़त बना ली है। दोनों पीछे चल रहे थे। इसी प्रकार से बीजेपी कोटे से पूर्व डिप्टी सीएम रही रेणु देवी ने एक बार फिर बेतिया से बढ़त बना ली है। बांकीपुर सीट से मंत्री नितिन नवीन भी आगे चल रहे हैं। जाले से कांग्रेस प्रत्याशी से बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्र और सीवान से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे आगे चल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग