2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Free Bijli: बिहार में मकान मालिक ही नहीं रेंटर को भी मिलेगा 125 यूनिट मुफ्त बिजली, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Free Bijli बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली सिर्फ मकान मालिकों को ही नहीं किराएदारों को भी मिलेगा। बिजली कंपनी की ओर से इसको लेकर निर्देश दे दिया गया है। जो उपभोक्ता किराएदार हैं और वे इसका लाभ लेना चाहते हैं तो पढ़िए उनको क्या करना होगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 26 Jul 2025, 12:40 PM IST

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत (Photo Unspalsh image)

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत (Photo Unspalsh image)

Bihar Free Bijli बिहार में 125 यूनिट वाली मुफ्त बिजली का लाभ मकान मालिक को ही नहीं, बल्कि किराएदारों को भी मिलेगा। इसके लिए उन्हें कुछ जरुरी काम करने होंगे। इसके बाद वे इसका लाभ ले सकते हैं। बिहार सरकार की ओर से 125 यूनिट बिजली देने की घोषणा के बाद से पटना शहर में रहने वाले किरायेदार 125 यूनिट वाली मुफ्त बिजली योजना लाभ के लिए किराएदार भी बिजली ऑफिस पहुंच रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप किराएदार हैं तो कैसे ले सकते हैं इसका लाभ…

क्या करना होगा?

बिहार सरकार की ओर से 125 यूनिट बिजली का लाभ लेने के लिए किराएदारों को अपने मकान मालिक से एक एग्रीमेंट कराना होगा। उस एग्रीमेंट कॉपी के आधार पर किराएदारों को नया बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। किराएदारों का अपना मीटर होगा। इसके बाद मुफ्त बिजली का लाभ किराएदार भी उठा सकेंगे। किराएदारों की ओर से इसको लेकर प्रतिदिन हो रही पूछताछ के बाद बिजली कंपनी ने यह निर्देश जारी किया।

किसे मिलेगी फ्री में बिजली

राज्य में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या 1 करोड़ 86 लाख 60 हजार है। इनमें 125 यूनिट तक बिजली की मासिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ 67 लाख 94 हजार है, जो कुल घरेलू उपभोक्ताओं का 90 प्रतिशत है। इन उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा। इससे अधिक यानी 125 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने पर बिजली पर पहले से लागू टैरिफ के हिसाब से बिजली का बिल देना होगा।

कब से मिलेगा लाभ

125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ जुलाई महीने से ही मिलना शुरू हो जाएगा। जुलाई महीने में जो उपभोक्ता जितनी यूनिट बिजली की खपत किए होंगे उसमें से 125 यूनिट की राशि घटा दी जाएगी। यह राशि उसके बिजली मीटर वाले खाते में रहेगी। वहीं, 125 यूनिट की खपत के बाद जितनी बिजली का उपभोग होगा उस पर पूर्व की तरह सब्सिडी की राशि के साथ बिजली का बिल बनेगा।