19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jeevika Salary Hike 2026: सरकार ने जीविका कर्मियों को दिया नए साल का तोहफा, इस तारीख से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Jeevika Salary Hike 2026: बिहार सरकार ने 'जीविका' (JEEViKA) से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है । सरकार ने ब्लॉक स्तर तक के हर श्रेणी के कर्मियों के वेतन में 10-30% तक बढ़ोतरी का फैसला किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

CM नीतीश कुमार (ANI)

Jeevika Salary Hike 2026: बिहार सरकार ने 'जीविका' से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नए साल का तोहफा दिया है। 10-30% तक वेतन बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा। ब्लॉक स्तर पर काम करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। बढ़ा हुआ वेतन 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा। इससे ग्रामीण विकास के कामों में भी तेजी आएगी। राज्य और जिला स्तर पर 10-15% और ब्लॉक स्तर पर 20-30% वेतन बढ़ेगा। यंग प्रोफेशनल्स को प्रति माह 5,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

किसे कितना मिलेगा लाभ

निदेशक, उद्यम निदेशक, विशेष कार्यपालक अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य परियोजना प्रबंधक और राज्य वित्त प्रबंधक10 प्रतिशत वृद्धि
जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्रामर और तकनीकी पद15 प्रतिशत वृद्धि
 ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और थीमैटिक मैनेजर 20 प्रतिशत वृद्धि
क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक, लेखाकार, स्टेनो, आईटी कर्मी और अन्य कर्मचारियों30 प्रतिशत

कार्य संरचना में बदलाव

जीविका परियोजना को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने कार्य ढांचे में बदलाव किए हैं। अब एक सामुदायिक समन्वयक को एक ब्लॉक में 3 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर ब्लॉक में 2 क्षेत्र समन्वयक तैनात किए गए हैं। मानव संसाधन को आजीविका संवर्धन और जीविका निधि के कामों में लगाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में इन्हें संस्थान निर्माण, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन की जिम्मेदारी मिलेगी।

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेडिक्लेम

नीतीश सरकार ने जीविका परियोजना से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा है । अब सभी जीविका कर्मियों को 5 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम बीमा मिलेगा। यह सुविधा सभी स्तरों पर लागू होगी, गंभीर बीमारी या इलाज के समय आर्थिक मदद भी मिलेगी। इससे कर्मचारियों और परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।