27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: बेतिया में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग जख्मी

बिहार के बेतिया के नगर पंचायत लौरिया के हनुमान चौक के पास खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से 10 लोग जख्मी हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

बेतिया में सिलेंडर ब्लास्ट (फ़ोटो-AI)

बिहार के बेतिया में खाना बनाने के दौरान हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। यह धमाका इतना तेज था कि आस पास के दुकानदारों को लगा कि कोई बम फटा है। धमाके की वजह से लगी आग पर काबू पाने में फायर बिग्रेड के जवानों को करीब आधे घंटे लग गए। यह घटना नगर पंचायत लौरिया के हनुमान चौक की है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक ठेले पर खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है की गैस के सिलेंडर में सुबह से ही गैस लीक कर रहा था। ग्राहकों के दबाव में दुकानदार ने उसे ठीक नहीं किया जो कि दिन में गैस सिलेंडर के गर्म होने की वजह से विस्फोट कर गया। सिलेंडर विस्फोट के दौरान आसपास लगभग 12–15 लोग खड़े थे। इनमें से 10 लोग सीधे आग की चपेट में आ गए। उनके कपड़ों में आग लग गई और कुछ लोग बुरी तरह जलकर जमीन पर गिर पड़े।

ठेले का मालिक भी झुलसा

ठेला पर खाना बना रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि पिछले कई सालों से इसी ठेला पर खाना बनाकर परिवार चलाता था। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर, पुलिस पूरे मामले की सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दिया है। सिलेंडर के मलबे को कब्जे में ले लिया है।

जख्मी की हालत गंभीर

सभी जख्मी लोगों को लौरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 10 घायलों में से दो महिलाओं समेत एक मासूम बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनके शरीर का बड़ा हिस्सा जला हुआ है। किसी के हाथ-पैर, तो किसी का चेहरा और सीना गंभीर रूप से झुलस गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से जख्मी मरीजों को बेतिया के GMCH रेफर कर दिया है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों की पहचान योगापट्टी निवासी विनय कुमार, कटैया के गुलाब पटेल, लौरिया के ठेला होटल संचालक गोविंद राय, मठिया के प्रेमनाथ कुमार, बरवासानी के अमरजीत कुमार, धांगड़ टोली के नीतेश कुमार, कृष्णा ठाकुर, धरमखत्ता की भूल देवी और उनकी 5 साल की बेटी बेबी कुमारी और बिनटोली की सीता देवी के रूप में हुई है।