26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Police Encounter: नवादा में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात मिंटू यादव जख्मी, हथियार बरामद

Bihar Police Encounter: बिहार के नवादा में रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी घायल हो गया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

less than 1 minute read
Google source verification

नवादा में एनकाउंटर

Bihar Police Encounter बिहार के नवादा में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। यह घटना रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव के पास राइस मिल के समीप हुई। घायल अपराधी की पहचान कुख्यात और 50 हजार के इनामी मिंटू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

इनामी बदमाश मिंटू यादव घायल

जमुई जिले के लछुआड़ गांव निवासी मिंटू यादव पर 23 जनवरी को रोह थाना क्षेत्र के कोशी गोड़ीहारी पथ पर ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक कुमार की नृशंस हत्या का आरोप है। इस मामले में पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मिंटू अपने साथियों के साथ दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। पीछा किए जाने की भनक लगते ही अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली मिंटू के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

बिहार का ताबड़तोड़ एक्शन

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस लगातार एक्शन में है। दो दिन पहले पटना में ज्वेलरी शॉप लूटकांड के आरोपी दिलीप कुमार को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। रोकने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और वह घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी थी। पुलिस ने उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए। इससे पहले पटना के बेउर इलाके में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी।