14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन; 10 नई एग्जाम स्पेशल ट्रेन का ऐलान, 500 उपद्रवियों पर FIR

Patliputra Station Protest: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्द निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों द्वारा किए गए हंगामे के बाद रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। दानापुर रेलवे डिवीज़न ने तुरंत 10 नई एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। वहीं, स्टेशन पर हंगामा करने वाले 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jun 14, 2026

special train announcement after violence at patliputra station

पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा करते छात्र (फोटो-- वीडियो ग्रैब)

Patliputra Station Violence: ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के दानापुर रेलवे डिवीज़न ने बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त 'एग्जाम स्पेशल' ट्रेनें चलाने की आधिकारिक घोषणा की है। यह फैसला पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर उम्मीदवारों द्वारा किए गए भारी हंगामे और रेल रोको आंदोलन के बाद लिया गया है। स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 'ट्रेन ऑन डिमांड' (TOD) चलाने का फैसला किया है, ताकि छात्रों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने पर TOD रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

10 एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर डिवीजन ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पहले दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया था, एक पटना जंक्शन से और दूसरी पाटलिपुत्र स्टेशन से। हालांकि, उम्मीदवारों द्वारा किए गए हंगामे के बाद दानापुर रेलवे डिवीजन ने अब रविवार को 10 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन नंबर / नामकहां से (प्रस्थान समय)कहां तक (आगमन समय)ठहराव
EXAM SPL-1पटना जंक्शन (13:00)गया जंक्शन (16:00)सभी स्टेशन
EXAM SPL-2गया जंक्शन (17:30)पटना जंक्शन (20:30)सभी स्टेशन
EXAM SPL-3पटना जंक्शन (17:45)बक्सर (20:15)सभी स्टेशन
EXAM SPL-4बक्सर (13:30)दानापुर (16:00)सभी स्टेशन
EXAM SPL-5नवादा (13:00)गया जंक्शन (16:00)सभी स्टेशन
EXAM SPL-6गया जंक्शन (17:30)नवादा (20:00)सभी स्टेशन
EXAM SPL-7राजगीर (13:00)बख्तियारपुर (15:00)सभी स्टेशन
EXAM SPL-8राजगीर (18:00)बख्तियारपुर (20:00)सभी स्टेशन
EXAM SPL-09किउल (12:00)गया जंक्शन (16:30)सभी स्टेशन
EXAM SPL-10गया जंक्शन (17:30)किउल (22:00)सभी स्टेशन

500 अज्ञात लोगों पर FIR

इस बीच जिला प्रशासन और रेलवे पुलिस ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और पुलिस बल पर पत्थरबाजी की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक छह नामजद लोगों और 500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हंगामे में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। पहचान किए गए उपद्रवियों के खिलाफ रेलवे एक्ट औरगैर जमानती धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

क्या बोले IG जितेंद्र राणा

इस पूरे बवाल की जानकारी देते हुए IG जितेंद्र राणा ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 200 से 250 असामाजिक तत्व छात्र बनकर स्टेशन पर जमा हुए। उन्होंने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और ट्रेनों को चलने से रोक दिया। RPF, GRP और ज़िला पुलिस बल के अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए छात्रों को समझाने और शांतिपूर्वक ट्रैक खाली करने का आग्रह करने की काफी कोशिश की, लेकिन भीड़ में मौजूद उपद्रवी हिंसक हो गए।