
Photo: AI generated
Rapid Rail in Bihar: बिहार के चार बड़े शहरों का सफर अब मात्र 40 मिनट में पूरा होगा। सरकार बिहार में रैपिड रेल नेटवर्क विकसित करने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत सबसे पहले राजधानी पटना से गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और राजगीर जैसे शहरों को जोड़ा जाएगा। इन शहरों में प्रारंभिक चरण में हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले कामकाजी लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग सभी प्रमुख रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। अब केंद्र सरकार बिहार में रैपिड रेल चलाने की दिशा में काम कर रही है।
Published on:
12 Jun 2026 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
