12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Criminal Attack Jharkhand Police: लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला, आरोपी छुड़ाकर ले गए हमलावर

criminal attack jharkhand police झारखंड के गिरिडीह में साइबर थाना पुलिस पर हमला कर हिरासत में लिए गए साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल को छुड़ाने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
sultanpuri stabbing case juveniles

PHOTO PATRIKA

criminal attack jharkhand policeझारखंड पुलिस पर हमला कर हिरासत में लिए गए अपने साथी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। यह मामला झारखंड के के गिरिडीह जिला से जुड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर थाना पुलिस पर चिकसोरिया गांव में अपराधियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया और अपने साथी को छुड़ाकर साथ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।

साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा

पुलिस के अनुसार, साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव स्थित अपने ससुराल में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत अपनी टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे। टीम गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे चुड़ामन मंडल के ससुराल स्थित घर पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वह घर के पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान चुड़ामन ने अपना मोबाइल फोन अपनी पत्नी को दे दिया, जिसे बाद में उसने पीछे खेत में फेंक दिया।

पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर ले गए ग्रामीण

पुलिस जब चुड़ामन मंडल को लेकर जा रही थी, तभी उसके दो साले, सास, ससुर और पत्नी ने उसे पुलिस वाहन से जबरन उतारने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोकने पर सभी ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा बढ़ने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के करीब 20–25 महिला और पुरुष लाठी, डंडा, ईंट और पत्थर लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ चिकसोरिया गांव पहुंचे और किसी तरह पुलिस टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।