27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के डिप्टी सीएम के बयान पर भड़के राजस्व कर्मचारी, सीएम को लिखा पत्र, मंत्री को पढ़ाया कानून का पाठ

बिहार राजस्व सेवा संघ ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की राजस्व अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification
bankipur bypoll, bihar bjp leader vijay sinha

विजय सिन्हा (फोटो- X@VijayKrSinhaBih)

बिहार राजस्व सेवा संघ ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। संघ ने सीएम नीतीश को पत्र लिखकर कहा है कि डिप्टी सीएम विभाग को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं, विभाग की गरिमा के बजाय तालियों को तरजीह दे रहे हैं। वे व्यक्ति की गरिमा का उल्लंघन कर रहे हैं, जो गैर-संवैधानिक है। संघ ने सीएम से हस्तक्षेप कर डिप्टी सीएम की टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की है। संघ डिप्टी सीएम की ओर से संवाद कार्यक्रम में- श्मसान तक पीछा करेंगे, खड़े-खड़े सस्पेंड कर देंगे, आन द स्पॉट फैसला जैसे टिप्पणी पर अपना विरोध जताया है।

 अपमानजनक टिप्पणी पर भड़का संघ

संघ ने सीएम नीतीश को लिखे पत्र में कहा है कि डिप्टी सीएम सार्वजनिक मंचों से राजस्व सेवा के अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, विभाग की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। संघ ने रोक लगाने की मांग की है। डिप्टी सीएम का जन संवाद कार्यक्रम फील्ड ट्रायल है, संघ ने हस्तक्षेप का आग्रह किया है। मॉडल तय नहीं हुआ तो संघ ने ऐसे कार्यक्रमों के बहिष्कार की धमकी दी है।

क्या है पूरा मामला

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पूर्णिया के जन संवाद में कहा, "भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा, श्मशान तक पीछा किया जाएगा। ट्रांसफर हो जाएं, रिटायर हो जाएं, कहीं चले जाएं, गड़बड़ी की तो कार्रवाई होगी।" इससे पहले भी वे अधिकारियों को फटकार लगाते रहे हैं। इसपर बिहार राजस्व सेवा संघ ने सरकार को कार्यक्रम के बहिष्कार की धमकी दी है।