3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather: बिहार में आज होगी बारिश या गर्मी से रहेंगे परेशान? जानें अगले तीन घंटे का मौसम का हाल

Bihar Weather मौसम विभाग ने बिहार में अगले तीन घंटे में छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के समय लोगों से घर से बाहर बहुत जरूरी नहीं हो तो नहीं निकलने को कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 19 Jul 2025, 8:16 AM IST

तेज बारिश और वज्रपात से सतर्क रहें! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी फोटो सोर्स : Patrika

तेज बारिश और वज्रपात से सतर्क रहें! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी फोटो सोर्स : Patrika

Bihar Weather बिहार में झमाझम बारिश पर कई जिलों में अब ब्रेक लग गया है। गर्मी और उमस से लोग फिर से परेशान होने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बिहार के छह जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।नदियां उफान पर हैं। सोन नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण पटना के मनेर में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। यहां पर गंगा और सोन का संगम है। शुक्रवार को सोन नदी में अचानक 5.39 लाख क्यूसेक पानी आ गया। जो कि पिछले आठ सालों में सबसे ज्यादा है।

इन छह जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा,जमुई जिला में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इन जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यहां पर रहने वाले लोगों को बारिश में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

वज्रपात से 35 लोगों की मौत

बिहार में पिछले तीन दिनों में ठनका गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि मौसम बिगड़ने पर अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। खुले में बेवजह नहीं निकलें। पेड़ के नीचे शरण लेने से बचें। मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटे के दौरान राज्य भर के अनेक जगहों पर तीव्र मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी किया है। वहीं अरवल, भोजपुर, बक्सर, गया, कैमूर, नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा के कई इलाकों में हल्की बारिश को लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

मधुबनी में तापमान रहा सबसे ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मधुबनी में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बेगूसराय (36.7°C), दरभंगा (36.6°C), सुपौल (36.8°C) जैसे जिलों में भी तापमान अधिक रहा। वहीं राजधानी पटना में तापमान 35.6°C रहा, जो औसत से थोड़ा अधिक है। तापमान में सबसे अधिक वृद्धि ज़िरादेई (4.7°C ↑) और दरभंगा (1.6°C ↑) में दर्ज की गई। गया और सासाराम में तापमान में हल्की गिरावट हुई है।