3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BPSC की परीक्षाओं का बदला पैटर्न, अब दो चरणों में होगा एग्जाम; जानें आयोग का नया प्लान

BPSC अब भर्ती परीक्षाओं को दो चरणों में कराने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में पीटी परीक्षा से अभ्यर्थियों की छंटनी होगी, जबकि दूसरे चरण में मेरिट तय की जाएगी।

2 min read
Google source verification
BPSC

BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अब सिंगल स्टेज (वन डे) भर्ती परीक्षाओं को भी दो चरणों में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की लिखित परीक्षा को रद्द करने के बाद आयोग ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा संचालन की कड़ी व्यवस्था के बावजूद कुछ अभ्यर्थियों और सेंटर माफियाओं द्वारा सेंधमारी के प्रयासों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बीपीएससी जिन पदों पर नियुक्ति करता है, उनकी नियुक्ति नियमावली संबंधित विभाग द्वारा तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के बाद आयोग को भेजी जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत आयोग ने सभी परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है। यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो AEDO और स्वच्छता पदाधिकारी की परीक्षाएं भी अब दो चरणों में आयोजित की जाएंगी।

अब दो चरणों में होगी परीक्षा

पहली परीक्षा पीटी (ऑब्जेक्टिव) पैटर्न पर आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की संख्या को एक निश्चित सीमा तक कम करना होगा, ताकि दूसरे चरण की परीक्षा एक साथ सुचारू रूप से कराई जा सके। दूसरा चरण भी ऑब्जेक्टिव प्रकार का होगा, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा राज्य स्तरीय होगी और पटना के साथ-साथ अन्य जिलों में भी आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा केवल पटना शहर के उन परीक्षा केंद्रों पर होगी, जहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि परीक्षा में सुरक्षा पूरी तरह से बनाए रखी जा सके।

नियुक्ति प्रक्रिया होगी लंबी

टीआरई-4 परीक्षा अब दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा एक ही चरण में संपन्न होती रही है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत चौथे चरण की टीआरई-4 परीक्षा अब दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था में अब पहले की तुलना में अधिक समय लगेगा, क्योंकि पूरी प्रक्रिया दो बार आयोजित करनी होगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को भी अब एक ही परीक्षा दो बार देनी होगी।