25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लुटेरी दुल्हन गैंग: लाल जोड़े में आई और सब लूट कर ले गई! चाकू दिखाकर दूल्हे को दी जान से मारने की धमकी

राजस्थान के दो युवकों का बिहार के गोपालगंज में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न होने के बाद वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद दोनों दुल्हन गैंग के अन्य साथी के साथ फरार हो गई।

2 min read
Google source verification

लुटेरी दुल्हन गैंग। फोटो AI जनरेटेड

गोपालगंज में शादी के नाम पर पांच लाख की ठगी करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने राजस्थान के दो युवकों को बिहार में शादी करवाने के नाम पर पहले पैसा वसूला। फिर उनको अपने साथ बिहार लाकर लूट लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गैंग में शामिल दोनों दुल्हन को भी पुलिस तलाश कर रही है।

पांच लाख लेकर फरार

पुलिस ने बताया कि ‘लुटेरी दुल्हनों’ ने शादी के कुछ घंटे के बाद ही राजस्थान के दो दूल्हों से पांच लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गईं। दुल्हनों के भागने का विरोध करने पर बाइक सवार उनके गैंग के युवकों ने चाकू दिखाकर उनके साथ मारपीट भी किया और जो कुछ बचा था वो सब भी लूटकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी पीड़ित दूल्हों ने गोपालगंज थाना के नगर थाना में दी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह आवेदन राजस्थान के जयपुर के सांगानेर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस शादी की ओर से पुलिस को दी गई है।

क्या है पूरा मामला

राजस्थान के जयपुर के सांगानेर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस ने पुलिस को बताया कि उसके घर के करीब में ही रहने वाले एक दलाल ने बिहार में शादी करवाने के नाम पर हम दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपए पहले नगद वसूल लिए। इसके बाद शादी कराने के लिए वे हम लोगों को राजस्थान से बिहार को गोपालगंज लाए। पीड़ित दोनों युवकों ने कहा कि इसके अलावा शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपए भी उसने हम दोनों से वसूले थे। सोमवार की सुबह हम दोनों अपने परिजनों के साथ गोपालगंज पहुंचे।

दूल्हे को दी जान से मारने की धमकी

गोपालगंज के बंजारी मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में वे हम लोगों को लेकर गए। वहां पहले से चार-पांच लोग मौजूद थे। भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाया गया और उनसे हम लोगों की शादी करवा दी गई। पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न होने के बाद वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शादी के बाद हम दोनों अपनी-अपनी दुल्हन को लेकर राजस्थान जाने के लिए ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए। ऑटो के बंजारी मोड़ के पास पहुंचते ही दो अपाचे बाइक पर सवार चार युवकों ने ऑटो को रोका और दुल्हन को अपने साथ ले जाने लगे। हम लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर वे हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद हम लोगों के पास जो और समान बचे थे वह सब हमने छिन लिए। इसके बाद दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं। पीड़िता का कहना है कि शादी के बंधन में बंधे दोनों दूल्हों ने अपनी-अपनी दुल्हनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों दुल्हनें भी पूरी वारदात में शामिल थीं, जिसके कारण वे मौके से फरार हो गईं।