
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय
भोजपुरी सिंगर (Bhojpuri Singer) निशा उपाध्याय (Nisha Upadhyay) ने एंकर मुकेश के खिलाफ गोरखपुर में लिखित शिकायत किया है। पुलिस में लिखित शिकायत करने के बाद निशा उपाध्याय ने कहा कि लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर स्टेज पर अश्लील शब्द बोलने लगा। मैं शुरू में तो बर्दाश्त करती रही। लेकिन, उसने कुछ ऐसा बोला कि मैं उसे सहन नहीं कर पाई। उसने मुझसे - रेट पूछ रहा था ? वह मेरी बॉडी, शादी और गायकी को लेकर भी कमेंट कर चुका है। इसके बाद ही विवाद
बढ़ा।
दरअसल, सोशल मीडिया पर निशा उपाध्याय का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में वे एंकर को चप्पल लेकर मारने के लिए दौड़ते दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो बार बार एंकर के द्वारा सिंगर का 'रेट' जैसे कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी पर वो नाराज दिख रही थी। उनको ऐसा करते देख उनके साथ मौजूद टीम के लोग लाइव कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हो इसको देखते हुए बीच बचाव कर मामले को शांत करते दिखते हैं। जबकि एंकर वीडियो में अपना बचाव करते दिखता है। यह घटना 21 फरवरी की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद निशा उपाध्याय ने 24 फरवरी को इस मामले में एंकर मुकेश के खिलाफ एफआईआर कराया है।
लोक गायिका निशा उपाध्याय इस घटना के बाद मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद बताया कि बिहार के आरा जिले के रहने वाले एंकर मुकेश राय ने 21 फरवरी के दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभद्र टिप्पणी किया था। इसके बाद
उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर मैंने अपनी शिकायत पुलिस में की है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले की शीघ्र ही शिकायत महिला आयोग में भी की हूं।
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर इससे पहले छपरा में स्टेज शो के दौरान (30 मई 2023) फायरिंग कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। शो के दौरान चली गोली सीधे निशा उपाध्याय के पैर में लगी थी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए राजधानी पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Updated on:
25 Feb 2026 10:19 am
Published on:
25 Feb 2026 10:04 am
