
क्राइम (फोटो सोर्स- Dreamstime.com)
बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छपरा व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक (APP) पवन कुमार का शव उनके घर के पास स्थित कुएं से बरामद किया गया है। वे पिछले दो दिनों से लापता थे। रविवार को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला। दो दिन बाद अचानक शव मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। वहीं, भगवान बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पवन कुमार शुक्रवार सुबह से ही घर से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उनकी पत्नी रेणु सिन्हा ने भगवान बाजार थाना में आवेदन देकर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया था कि शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे जब उन्हें मुंह धोने के लिए बुलाया गया, तब वे घर पर मौजूद नहीं थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती, तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, परिजनों के आवेदन के बावजूद पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया जा रहा है।
शव मिलने के बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पूरे मामले की त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। एएसपी राम पुकार सिंह के अनुसार, पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाद में घर के पास स्थित कुएं की तलाशी के दौरान शव बरामद हुआ।
Published on:
03 May 2026 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
