3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार कैबिनेट विस्तार: NDA के बड़े नेताओं से मिल रहे सीएम सम्राट, जीतन राम मांझी ने दी खास सलाह

बिहार में नई कैबिनेट के विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तमाम एनडीए नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसी ही एक मुलाकात के दौरान जीतन राम मांझी ने सीएम सम्राट को खास सलाह दी है। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 03, 2026

bihar cabinet expansion : cm samrat chaudhary meeting union minister jitan ram manjhi

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से सीएम सम्राट चौधरी ने की मुलाकात

Bihar Cabinet Expansion :बिहार में जल्द होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इस समय बैठकों का दौर चल रहा है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी NDA के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करते हुए कुछ जरूरी सलाह दी।

जीतन राम मांझी की सलाह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना अभिभावक और पिता तुल्य बताते हुए उनका आशीर्वाद लिया। मांझी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री स्वयं उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को अपना भाई कहते हैं, तो कैबिनेट में हिस्सेदारी की स्पष्ट रूप से मांग करने की कोई आवश्यकता नहीं रह जाती।

जीतन राम मांझी ने कहा कि इस बैठक के दौरान कैबिनेट विस्तार कैसे या कब होगा, इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री को एक विशेष सलाह दी, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि कैबिनेट समावेशी होनी चाहिए ताकि समाज के सभी वर्गों और राज्य के हर क्षेत्र के लोगों को उसमें प्रतिनिधित्व मिल सके।

मांझी ने की सीएम की तारीफ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैबिनेट गठन से पहले जदयू और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं की राय ले रहे हैं। मांझी के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं के विचार जानने की मुख्यमंत्री की पहल बहुत अच्छी है। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतिम निर्णय केवल प्रभावी समन्वय स्थापित करने के बाद ही लिया जाना चाहिए, जिससे पूरे राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके।

NDA नेताओं से मिल रहे सीएम सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार के लिए नेताओं के नाम फाइनल करने के लिए दिल्ली में सक्रिय हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनके अनुभव तथा विकसित बिहार के उनके दृष्टिकोण के आधार पर उनका मार्गदर्शन मांगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ विकसित भारत, समृद्ध बिहार के विजन को लेकर चर्चा कीं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की।

अंतिम निर्णय का इंतजार

एनडीए के तमाम नेताओं के साथ बैठक के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय पर मुहर लगने की उम्मीद है। चर्चा हैं कि बिहार को 6 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच एक नया और विस्तारित मंत्रिमंडल मिलेगा।