3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Tiwari Encounter: बिलौटी में फूटा चिराग का गुस्सा, बोले- यह एनकाउंटर नहीं हत्या है,सभी आरोपियों की होगी गिरफ्तारी

Bharat Tiwari Encounter:  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्ति का एनकाउंटर नहीं किया जा सकता।
2 min read
Google source verification
Chirag Paswan

भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देते चिराग पासवान

Bharat Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या हुई है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनकी गिरफ्तारी होगी। यह बात केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को भोजपुर के बिलौटी गांव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले में जितने भी लोग संलिप्त हैं, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा करेंगे।

शुक्रवार को चिराग पासवान बिलौटी गांव पहुंचकर भरत भूषण तिवारी की मां, बहन और पिता से मिले तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। चिराग को देखते ही परिजन भावुक होकर रो पड़े। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

दोषियों की होगी गिरफ्तारी

चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा, "जो हुआ वह पूरी तरह गलत है। यदि कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण कर रहा है, तो उसका एनकाउंटर नहीं किया जा सकता। इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार कर कानून के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है। चिराग पासवान ने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगे और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान भरत तिवारी की मां ने चिराग पासवान से अपने बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

बिलौटी पहुंच परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

चिराग पासवान ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार की आंखों में जो आंसू हैं, वे केवल न्याय मिलने के बाद ही थम सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने स्तर पर जो कुछ भी संभव होगा, वह सब करने का प्रयास करूंगा।" उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की थी। इसके बाद पटना पहुंचने पर शुक्रवार को बिलौटी गांव जाकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।