25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: कांग्रेस की बैठक में पप्पू को मिली एंट्री, राहुल ने कहा जनता को जोड़िए और उनके मुद्दों पर आंदोलन करिए …

Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर सोमवार की रात में बिहार कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से एसआईआर के मुद्दे को जनता को जोड़कर आंदोलन करने का निर्देश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 15 Jul 2025, 10:22 AM IST

Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (Photo- ANI)

Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सोमवार की रात दिल्ली में बिहार प्रदेश कांग्रेस की एक अहम बैठक हुई। विधानसभा चुनाव को लेकर हुई इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की। कांग्रेस की हुई इस बैठक में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। कांग्रेस की किसी भी बैठक में पप्पू यादव पहली बार शामिल हुए। महागबंधन के बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव को तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के मंच पर कोई जगह नहीं मिली थी। इससे नाराज होकर वे बीच में ही घर चले गए थे।

गठबंधन और सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक के बाद राजस्थान पत्रिका के साथ बातचीत करते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बैठक में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने और सम्मानजन सीटों पर चुनाव लड़ने पर बात हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसपर जो निर्णय लेंगे हम उनके साथ हैं। इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सभी नेताओं ने एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई है। एक सवाल पर कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? इसपर राजेश राम ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी जल्द तय हो जायेगा। गठबंधन में इसको लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

SIR पर जनता को जोड़िए

सोमवार को दिल्ली में पार्टी की हुई बैठक राहुल गांधी बैठक में उपस्थित सभी नेताओं से एक-एक कर बात की। इसके बाद कई मुद्दों पर मंथन हुआ। इसमें वोटर लिस्ट समीक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस नेताओं को वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) मुद्दे से जनता को अपने साथ जोड़िए। जरुरत पड़े तो जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन करिए। बिहार में इसे एक आंदोलन बनाइए। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को आप बड़ा प्लान बनाइए। इसमें पार्टी आलाकमान भी आपके साथ शामिल होगा।

राहुल गांधी को पप्पू यादव ने बताया अपना नेता

पप्पू यादव राजस्थान पत्रिका के साथ बातचीत करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी हमारे नेता हैं। पार्टी जो भी दायित्व देगी, वह कार्यकर्ता की तरह निभाऊंगा।' उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए भी कई योग्य चेहरे मौजूद हैं। इसको लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और सांसद तारिक अनवर की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पास ऐसे कई और चेहरे हैं।