
death
(पटना): अगकुआं के रेलवे गुमटी के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ट्रैक पर से गुजर रहे लोगों ने जब शव को देखा तो वह दंग रह गए। उन्होंने ट्रैक पर पडे शव की सूचना जीआरपी को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को बरामद किया। मृतक की जेब से प्राप्त वोटर आईडी से उसकी पहचान नगर निगम के अपर नगर आयुक्त उदय कृष्ण के रूप में हुई। निगम आयुक्त की इस संदेहास्पद मौत के बाद से सियासी महकमे में हलचल मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक उदय कृष्ण मंगलवार शाम से ही घर से लापता थे। उनकी गुमशुदगी को लेकर परिजनों की ओर से पत्रकार नगर थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था। बुधवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर पडे होने की सूचना पाकर पत्रकार नगर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान करने के लिए उनके शव को ट्रैक से बाहर लाकर पुलिस और जीआरपी के जवानों ने उनके कपडों को टटोला। उनकी जेब से वोटर आईडी समेत अन्य सामान निकाले। वोटर आईडी से ही उदय कृष्ण की पहचान संभव हो सकी। बता दें कि पटना नगर निगम की महापौर सीता साहु के पुत्र शिशिर गुप्ता ने उदय कृष्ण की पहचान की।
संदेहात्मक मौत के इस मामले ने अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। रेल डीएसपी ने मौके पर पहुंचने के बाद कहा कि पहली नज़र में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकि पोस्टमार्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की तलाश में स्थानीय थाने और रेल पुलिस की टीमें जुट गई हैं। कंकड़बाग की विद्यापुरी कॉलोनी स्थित उनके निवास पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस का कहना है कि अंत्येष्टि संपन्न होने के उपरांत ही परिजन हत्या के कारणों की तलाश के लिए पूछताछ में पुलिस को सहयोग कर सकेंगे।
Published on:
27 Jun 2018 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
