15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: भुट्‌ठा बेच रही बच्ची को जबरन उठाया, 15 दिनों में 10 ग्राहकों के पास देह व्यापार के लिए भेजा

बिहार:किशोरी ने पुलिस को बताया कि अपहरण कर लाने के बाद मुझे बंधक बनाकर एक कमरे में रखा गया। बदमाशों ने मुझे 7 मई से अभी तक 10 ग्राहकों के पास देह व्यापार के लिए गाड़ी से भेजा था। मेरे साथ गाड़ी में तीन और महिलायें भी रहती थी। विरोध करने पर वे लोग मेरे साथ मारपीट भी किया करती थी।

2 min read
Google source verification
नालंदा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस हिरासत में नालंदा सेक्स रैकेट का मास्टरमांइड

बिहार के नालन्दा पुलिस ने लड़की का अपहरण कर जबरन देह व्यापार करवाने वाले एक बड़े गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पांच लोगों में तीन महिला समेत दो दलाल शामिल है। पुलिस ने बताया कि जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अपनी मां के साथ भुट्‌ठा बेचने वाली एक 14 वर्षीय लड़की का कुछ दिन पहले इन लोगों ने अपहरण कर उससे जबरन देह व्यापार कराया करते थे।

मास्टर माइंड समेत पांच गिरफ्तार

किशोरी के परिजन की ओर से 7 मई को लहेरी थाना में लड़की के लापता होने का आवेदन दिया। परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने जब घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज जांच की तो कुछ स्थानीय बदमाशों की संलिप्तता उजागर हुई। पुलिस ने जब उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि लड़की को नालंदा कॉलोनी के एक घर में रखा गया है। पुलिस की टीम ने उस मकान की घेराबंदी कर छापेमारी कर अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने इसमें संलिप्त पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सोहसराय के हबीबपुरा निवासी किरण उर्फ बॉबी, झारखंड के पलामू निवासी लक्ष्मी देवी वर्तमान पता गढ़पर, पटना जिला के बाढ़ निवासी रेखा देवी, छोटी पहाड़ी निवासी गिरोह का सरगना राजा कुमार और विनय कुमार उर्फ विद्या शामिल हैं।

15 दिनों में 10 ग्राहकों के पास भेजा

किशोरी ने कहा कि अपहरण करने के बाद बदमाश उसे बंधक बनाकर रखे थे। चार पहिया गाड़ी से उसे ग्राहकों के पास भेजा जाता था। उसने कहा कि जिस गाड़ी से उसे ग्राहक के पास भेजा जाता था उसमें दो और महिलाएं भी रहती थी। 7 मई से अब तक 10 ग्राहकों के पास बदमाशों ने उसे भेजा था। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि देह व्यापार के काम में लगे गिरोह गरीब लड़कियों और महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं। वे उनको काम दिलाने का झांसा दे, उन्हें देह व्यापार के दलदल में ढकेल देते हैं। गिरफ्तार रेखा पूर्व में भी मानव तस्करी व देह व्यापार में जेल जा चुकी है। पुलिस के अनुसार राजा इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। वो गरीब लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है उसके बाद उनको देह व्यापार के दलदल में ढकेल देता है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से ग्राहकों की लंबी सूची मिली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही उनको गिरफ्तार करेगी।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग