19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में घूम रहे दो-दो स्वास्थ्य मंत्री? कांग्रेस और राजद के निशाने पर आए शिक्षा मंत्री

Mithilesh Tiwari Controversy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी खुद को गलती से स्वास्थ्य मंत्री बता बैठे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस, RJD और जन सुराज ने सरकार पर हमला बोला।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 19, 2026

mithilesh tiwari controversy

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Mithilesh Tiwari Controversy: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने अचानक राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शिक्षा मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए गलती से खुद को स्वास्थ्य मंत्री बता दिया। इस वीडियो को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सरकार पर तीखे हमले किए।

बिहार कांग्रेस ने पूछा- असली कौन? फर्जी कौन?

वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए सीधे मुख्यमंत्री और पूरी सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस ने लिखा, 'बिहार में दो स्वास्थ्य मंत्री घूम रहे हैं! असली कौन? फर्जी कौन?' दरअसल, बिहार के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार संभाल रहे हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री द्वारा खुद को स्वास्थ्य मंत्री कहना कांग्रेस के लिए सरकार की प्रशासनिक सूझबूझ पर सवाल उठाने का एक बड़ा हथियार बन गया।

चिंटू-मिंटू बिहार की शिक्षा व्यवस्था संभालेंगे?

कांग्रेस के तुरंत बाद राजद ने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो शेयर कर लिखा, 'ये झाड़-फूंक वाले महाशय बिहार के शिक्षा मंत्री है लेकिन खुद को स्वास्थ्य मंत्री बता रहे है। कितना शर्मनाक है कि ऐसे चिंटू-मिंटू बिहार की शिक्षा व्यवस्था को संभालेंगे?'

वहीं, राजद प्रवक्ता डॉ. कंचना यादव ने भी सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए लिखा, 'बिहार के झाड़-फूंक वाले शिक्षा मंत्री को यह तक नहीं पता कि वे कौन से मंत्री हैं। खुद को स्वास्थ्य मंत्री बता रहे हैं। What an irony for Bihar…' राजद ने तंज कसा कि बिहार में मंत्रियों को यह तक नहीं पता कि उनके पास कौन सा विभाग है।

जन सुराज ने भी शिक्षा मंत्री को घेरा

इस सियासी बहती गंगा में हाथ धोने से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी पीछे नहीं रही। जन सुराज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, 'ज्ञान की भूमि रहे बिहार की शिक्षा व्यवस्था देखिए किनके हाथों में है।' जन सुराज ने पूछा कि अगर बिहार के शिक्षा मंत्री ह स्वास्थ्य विभाग देख रहे हैब तो निशांत कुमार कौन सा विभाग देख रहे हैं। विपक्ष ने सामूहिक रूप से मंत्री के मानसिक स्वास्थ्य और सूबे की पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

क्या है वायरल वीडियो का माजरा?

विपक्ष द्वारा जो वीडियो शेयर किया जा रहा था, उसमें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को यह कहते सुना गया, 'हमारी पार्टी ने, हमारी सरकार ने मुझे स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेवारी दी है और हमारा मंत्रालय बिहार के एक-एक घर के बच्चों से जुड़ा हुआ मंत्रालय है। बिहार की शिक्षा ही समृद्धि का आधार बने इसके लिए हम काम करेंगे और काम हमने शुरू कर दिया है।' इस वीडियो में वे पहली लाइन में खुद को स्वास्थ्य मंत्री कह रहे थे, लेकिन ठीक अगली ही लाइन में बिहार की शिक्षा की बात कर रहे थे, जिसने राजनीतिक गलियारों में चुटकुलों और मीम्स की बाढ़ ला दी।