
फर्जी लेडी दारोगा गिरफ्तार । फोटो AI जनरेटेड
“मेरी ऊपर तक पहुंच है,आपका काम हो जायेगा। मेरी ड्यूटी फिलहाल कोर्ट में है , आप चिंता नहीं करें।” ऐसा कहकर लोगों को ठगने वाली फर्जी लेडी दारोगा को पुलिस ने बेगूसराय में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फर्जी लेडी दरोगा के पास से पुलिस की वर्दी और दो नेमप्लेट जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी जो पता चला है उसके अनुसार फर्जी लेडी दारोगा ने छह लोगों से करीब 50 हजार रुपये तक की ठगी की है। पुलिस के अनुसार लोगों को किसी प्रकार का कोई शक नहीं हो इसको लेकर महिला घर से वर्दी ही पहनकर निकला करती थी। यह घटना बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के संत नगर बड़ी एघु का है।
पुलिस के अनुसार फर्जी लेडी दारोगा की पहचान कजोमा कुमारी के रूप में हुई है। जबकि पुलिस गिरफ्तार 28 वर्षीय फर्जी लेडी दरोगा के कमरे से निशु सिंह नाम के दो नेम प्लेट बरामद की है। बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के खोरमपुर गांव की रहने वाली कजोमा कुमारी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया पुलिस की वर्दी में वो लोगों से ठगी किया करती थी। वो लोगों से उसकी पैरवी करने के नाम पर पैसा वसूला करती थी। लोग उसको उसकी वर्दी की वजह से विश्वास कर के पैसा दे दिया करते थे।
कजोमा पुलिस को पूछताछ में बताया कि किसी को कुछ पता नहीं चल जाए इसकी वजह से वो किराए के मकान में रहा करती थी। कुछ दिनों के बाद वह अपना मकान बदल लिया करती थी। उसने मकान मालिक को पास के जिले में पोस्टिंग की बात कह कर मकान किराया पर लिया था। लोगों को किसी प्रकार का उसपर शक नहीं हो इसको लेकर वो सुबह अपने घर से वर्दी पहनकर ही निकला करती थी। आस पास के लोग कहते हैं कि उसका बॉडी लैंग्वेज और बात करने का जो तरीका था इससे किसी को शक नहीं होता था कि वो पुलिस में नहीं है।
आस पास के लोगों ने बताया कि ‘सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग फर्जी लेजी दारोगा के घर के सामने एक साथ जमा होने लगे, वो सभी लोग उससे पैसा मांग रहे थे। इसके साथ ही जो लोग पैसा की मांग कर रहे थे उनका आरोप था कि वो उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है। वे उसपर पुलिस का ID दिखाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया कि यह लेडी दारोगा पुलिस में नौकरी नहीं करती है, बल्कि फर्जी है। फिर आक्रोशित लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
02 Mar 2026 09:43 pm
Published on:
02 Mar 2026 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
