3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे-ऐसे दिग्गज गणितज्ञ कि जिन पर बन रही हैं फिल्में

गणितज्ञ आनंद कुमार पर फिल्म बनकर लगभग तैयार है, जबकि वशिष्ठनारायण सिंह पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

2 min read
Google source verification
गणितज्ञ पर फिल्म

गणितज्ञ पर फिल्म

राष्ट्रीय गणित दिवस
पटना। गणितज्ञों की जीवन कथा में बहुत दम है, तभी तो उन पर फिल्में बन रही हैं। गणितज्ञ आनंद कुमार, जिन्हें सुपर-30 के लिए जाना जाता है, उन पर फिल्म बनकर लगभग तैयार है, जबकि गणितज्ञ वशिष्ठनारायण सिंह पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

एक महान गणितज्ञ, जो पागल तक हो गया था
आधुनिक बिहार के चर्चित गणितज्ञों में वशिष्ठ नारायण ङ्क्षसह का नाम बहुत लिया जाता है। महान गणितज्ञ वशिष्ठनारायण सिंह का जन्म 2 अप्रैल 1942 भोजपुर जिले के बसंतपुर में हुआ था। उन्हें अमरीकी गणितज्ञ विद्वान प्रोफेसर केली ने कैलिफोर्निया बुलाकर पढ़वाया। मात्र 19 की उम्र में ही वहां उन्होंने पीएचडी हासिल कर ली थी। कम उम्र में ही उन्होंने गणित में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं और अनेक गणितज्ञों को चुनौती दी। उनको अल्बर्ट आइंस्टीन के स्तर का वैज्ञानिक दिमाग माना जाने लगा था।

Read More : गणित की जमीन पर क्यों घटने लगी गणित की चमक?

अमरीकी प्रोफेसरी और नासा को भी ठुकराया
वे अमरीका में इतने चर्चित हुए कि उन्हें वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिल गई। हर तरह की सुविधा हासिल हो गई। दुनिया की ख्यात अंतरिक्ष विज्ञान संस्था नासा ने भी उन्हें अमरीका में रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह भारत लौट आए, यहां आईआईटी में गणित पढ़ाने लगे, लेकिन वहां मन नहीं लगा, तो टाटा के संस्थान में प्रोफेसरी स्वीकार कर ली, लेकिन वहां भी नहीं टिक सके। विवाह किया, लेकिन पति छोड़ गई।
यह बिहार और देश का दुर्भाग्य था कि महज 22 साल की उम्र में अनुपम गणित प्रतिभा अवसाद और बीमारी का शिकार होकर भटक गई। शिजोफेनिया नाम की बीमारी से वे ग्रस्त हुए। 11 साल से अधिक समय उन्होंने रांची के पागलखाने में भी बिताए। एक दौर ऐसा भी आया, जब वह रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते पाए गए। इनकी जिंदगी इतनी रोचक है कि कभी फिल्मकार अनुराग बसु इन पर फिल्म बनाना चाहते थे। अब यह खबर है कि प्रकाश झा उन पर बनने वाली फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म कथा पर काम चल रहा है।

Read More : बिहार को देखना है, तो ये जरूर देखें

सुपर 30 फिल्म के रिलीज होने का इंतजार
सुपर 30 के लिए प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार प्रसिद्ध हस्ती हैं। उन पर फिल्म बनकर लगभग तैयार है। जनवरी में रिलीज होने की संभावना है। हालांकि आनंद कुमार के व्यावसायिक दावों को लेकर कुछ विवाद भी हुए हैं, जिसकी वजह से फिल्म में भी कुछ देरी हुई है। फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका रितिक रोशन निभा रहे हैं। आनंद कुमार की जिंदगी बहुत संघर्ष होकर निकली है। हालांकि विवादों के कारण इस फिल्म को बायोपिक कहा जाएगा, इसमें शक है। हालांकि आनंद कुमार अच्छे गणितज्ञ हैं, इसमें किसी को शक नहीं है।

Story Loader