19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीवान रोड रेज में ताबड़तोड़ फायरिंग: पूर्व BJP MLC के रिश्तेदार के बेटे की हत्या, पिता गंभीर; पुलिस ने बनाई टीम

सीवान में पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन सिंह और उनके पुत्र हर्ष सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हर्ष की मौत हो गई

2 min read
Google source verification

सीवान में ताबड़तोड़ फायरिंग में पूर्व MLC के रिश्तेदार जख्मी, बेटे की मौत,

बिहार के सीवान में बीजेपी के पूर्व एमएलसी और सीवान कोऑपरेटिव के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन कुमार सिंह और उनके पुत्र हर्ष सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन कुमार सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीवान में बुधवार शाम रोड रेज के एक मामले में नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधियों ने भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, चंदन सिंह अपने पुत्र हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में वे गाड़ी खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की दूसरी गाड़ी से हल्की टक्कर हो गई, जो मामूली विवाद से शुरू होकर खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपियों की तलाश तेज

इस गोलीबारी में हर्ष कुमार सिंह और चंदन सिंह को कई गोलियां लगीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही हर्ष की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एसडीपीओ समेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले पर सीवान के एसडीपीओ ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग