29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में जमीन सर्वे पकड़ेगी रफ्तार, प्रभार संभालते ही एक्शन में IAS जय सिंह, 24 जिलों में तैनात किए अफसर

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भूमि सर्वेक्षण कार्यों की निगरानी के लिए मुख्यालय से 24 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। ये अधिकारी विशेष सर्वेक्षण शिविरों का निरीक्षण करेंगे और प्रगति की समीक्षा करेंगे।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 29, 2026

bihar land survey

Bihar Land Survey सांकेतिक तस्वीर (फोटो-AI)

Bihar Land Survey:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में चल रहे बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को गति देने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। विभाग के नवनियुक्त सचिव जय सिंह ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद विभाग के कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यभार संभालते ही विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम की बारीकी से निगरानी के लिए 24 जिलों में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करने का फैसला किया है।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद सचिव जय सिंह ने निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी सभी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सचिव ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने और राजस्व सेवाओं को अधिक सरल एवं सुगम बनाने के लिए निर्देशित किया है।

हर शनिवार होगा निरीक्षण

सर्वेक्षण कार्य की सुस्ती को दूर करने के लिए विभाग ने नई कार्ययोजना तैयार की है। अपर सचिव आजीव वत्सराज द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, नामित पदाधिकारी केवल कागजी समीक्षा नहीं करेंगे, बल्कि प्रत्येक शनिवार को अपने आवंटित जिलों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे अंचल स्तर पर संचालित विशेष सर्वेक्षण शिविर कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे और मौके पर ही कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को भेजना अनिवार्य होगा।

रिविजनल सर्वे वाले जिलों पर फोकस

सचिव के निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन जिलों में रिविजनल सर्वे खतियान उपलब्ध है, वहां सर्वे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल भूमि अभिलेखों के अद्यतन कार्य में पारदर्शिता आएगी, बल्कि बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने में भी मदद मिलेगी।

कहां कौन से अधिकारी तैनात

जिलानामित पदाधिकारी का नामपदनाम
मुजफ्फरपुरकमलेश कुमार सिंहनिदेशक, भू-अर्जन
गयाडा. महेन्द्र पालअपर सचिव
पटना-वैशालीआजीव वत्सराजअपर सचिव
पटना-वैशालीमणि भूषण किशोरविशेष कार्य पदाधिकारी
भोजपुरसिम्मी प्रसादअनुदेशक, चकबंदी
दरभंगामोना झाउप निदेशक
समस्तीपुरसुधा रानीविशेष कार्य पदाधिकारी
सीतामढ़ीमो. नवाजिश अख्तरविशेष कार्य पदाधिकारी
शिवहरसंजय कुमार सिंहउप सचिव
औरंगाबादडा. सुनील कुमारउप सचिव
पूर्णियादेवेश कुमारउप सचिव
मधुबनीअखिल कुमार झाउप सचिव
किशनगंजकुमार कुन्दन लालप्रभारी पदाधिकारी बन्दोबस्त
सुपौलसंजीव कुमार सिन्हाअनुदेशक, चकबंदी
मधेपुराअमरेन्द्र कुमारसहायक निदेशक
नवादासुधांशु शेखरसहायक निदेशक
बांकासुमित कुमार आनंदसहायक निदेशक
कैमूरमो. जमालुद्दीन अंसारीअवर सचिव
अररियाअरविन्द कुमारअवर सचिव
रोहतासमो. अकबर अलीअवर सचिव
कटिहारकमलेश कुमारअवर सचिव
सहरसाश्रीराम कुमारअवर सचिव
भागलपुरकमल नयन कश्यपअपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी
बक्सरकुनिकासहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी