19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर चलो, तुम्हें ठीक कर दूंगा… दूल्हे की धमकी से भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार; बाराती-घराती में मारपीट

दुल्हन के कमरे में वर पक्ष के कुछ युवकों के जबरन प्रवेश को लेकर लड़की पक्ष और वर पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और घराती के बीच करीब एक घंटे तक जमकर मारपीट हुई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
दूल्हा और दुल्हन की प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

दूल्हा और दुल्हन की प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

बिहार के वैशाली में वरमाला के मंच पर दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन से कहा कि “घर चलो, तुम्हें ठीक कर दूंगा।” दूल्हे की इस बात पर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बाराती और घराती पक्ष के बीच करीब एक घंटे तक जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।

दुल्हन के कमरे में घुसे युवक

पुलिस के अनुसार, जंदाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले रामचंद्र राम के पुत्र कुंदन कुमार की शादी कुतुबपुर निवासी विजय राम की पुत्री मौसम कुमारी से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा, जहां वरमाला की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान बारात पक्ष के कुछ युवक अचानक दुल्हन के कमरे में घुस गए। उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा गया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें जबरन धक्का देकर कमरे से बाहर निकाला।

घर चलो, तुम्हें ठीक कर देंगे

लड़की पक्ष द्वारा वर पक्ष के लोगों को दुल्हन के कमरे से बाहर निकालने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। मारपीट में डंडों और कुर्सियों का भी इस्तेमाल हुआ, जिससे कई कुर्सियां टूट गईं और बारात में आई गाड़ियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति शांत होने के बाद वरमाला के मंच पर दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि शादी के बाद घर चलो, तब तुम्हें ठीक कर देंगे।