
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, साइबर ठगी
पटना साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार समेत महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली सहित कई राज्यों के सैकड़ों लोगों से अब तक 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर इलाके में छात्र बनकर किराये के फ्लैट में रह रहे थे। इसी फ्लैट से वे देशभर में फैले साइबर अपराध के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।
साइबर थाना प्रभारी सह डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि जकरियापुर स्थित इस साइबर हब से भारी मात्रा में डिजिटल दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक संजय कुमार इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर लोगों को ठगने का काम करता था। बताया गया है कि संजय की प्रेमिका खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को फोन करती थी और किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोटी राशि दिलाने का लालच देती थी। जैसे ही लोगों को उनके झांसे में ले लिया जाता था, उनसे खाता खोलने के नाम पर सभी जरूरी दस्तावेज व्हाट्सऐप के माध्यम से मंगवा लिए जाते थे। इसके बाद उन्हीं खातों का उपयोग कर दोनों मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
Published on:
23 May 2026 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
