
महिला से रेप (सांकेतिक तस्वीर)
पटना में एक बार फिर एक छात्रा के साथ गंभीर अपराध की घटना सामने आई है। घटना के बाद पीड़िता स्वयं आईजीआईएमएस अस्पताल पहुंची और उपचार के बाद पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का प्रेमी है, जिसने उसे चाकू की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
यह घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। एसएससी की तैयारी कर रही 26 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड गुरुवार रात बहाने से उसे अपने कमरे में बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे पीड़िता के गर्दन, हाथ और कंधे में चोटें आईं।
घायल अवस्था में पीड़िता किसी तरह आईजीआईएमएस अस्पताल पहुंची। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शास्त्रीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता कदमकुआं स्थित एक हॉस्टल में रहकर एसएससी की तैयारी कर रही है और साथ ही पटना के एक निजी नर्सिंग होम में पार्ट-टाइम नौकरी भी करती है। पिछले एक वर्ष से उसकी आईजीआईएमएस में कार्यरत डेटा ऑपरेटर मनीष यादव से दोस्ती थी, जो मधेपुरा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच अक्सर मुलाकात होती थी। पीड़िता का आरोप है कि मनीष ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रभाव में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी की बात से मुकरने लगा। जब भी पीड़िता उससे शादी की बात करती, तो वह विवाद पर उतारू हो जाता था।
पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी ने मिलने के बहाने उसे शास्त्रीनगर के मछली गली स्थित अपने किराये के कमरे पर बुलाया था। कमरे में आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो वह भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने हमला कर दिया और बाद में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है और मोबाइल लोकेशन के जरिए उसे ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है। सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
23 May 2026 07:05 pm
Published on:
23 May 2026 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
