
Gopal Khemka Murder: हत्यारे की सुराग में बेऊर जेल पहुंची पटना पुलिस। पत्रिका
Gopal Khemka Murder गोपाल खेमका हत्या मामले में रविवार को जेल प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कक्षपाल को निलंबित कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई शनिवार को जेल के अंदर से मिले मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री के बाद किया गया है।
गोपाल खेमका की शुक्रवार देर रात हत्या के बाद शनिवार को पटना पुलिस की ओर से आदर्श केन्द्रीय कारा बेऊर जेल में छापेमारी किया था। छापेमारी में पटना पुलिस को कुख्यात अपराधी अजय वर्मा के पास से मोबाइल मिलने की बात सामने आयी थी। सूत्रों का कहना है कि पटना पुलिस अजय वर्मा को गोपाल खेमका की हत्या का मास्टर माइंड कहा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पटना पुलिस ने अजय वर्मा से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की थी।
जेल प्रशासन के अनुसार कक्षपाल अंतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार और ओम कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ड्यूटी में मौजूद दफा प्रभारी कक्षपाल गिरीज यादव, बंदी खंड के वरीय प्रभारी सहायक अधीक्षक नीरज कुमार रजक और जेल उपाधीक्षक अजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पटना पुलिस का कहना है कि गोपाल खेमका की हत्या के तार पटना स्थित बेऊर जेल से जुड़े हैं। पटना पुलिस ने शनिवार को कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से लंबी पूछताछ कर हत्या से जुड़े कई सवाल किए थे? लेकिन अजय वर्मा हत्या में अपनी संलिप्ता से इंकार करता रहा। कहा जा रहा है कि शनिवार को पटना पुलिस ने अजय वर्मा के अतिरिक्त जेल में बंद करीब दो दर्ज से अधिक कैदी से भी पूछताछ कर हत्यारे के तलाश में लगी है। हालांकि पटना पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
Updated on:
6 Jul 2025, 4:01 PM IST
Published on:
6 Jul 2025, 3:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.