9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Jobs: बिहार के इस विभाग में 33 हज़ार पदों पर जल्द बहाली होगी, स्वास्थ्य विभाग का चार्ज लेते बोले मंत्री

Government Jobs स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पदभार ग्रहण करते ही कहा कि बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 33 हज़ार पदों पर जल्द बहाली होगी। उन्होंने बताया कि इनमें से 26 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते। फोटो- सोशल साइट एक्स

Government Jobsबिहार के स्वास्थ्य विभाग में 33 हज़ार पदों पर जल्द बहाली होगी। मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 26 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 7,600 अतिरिक्त पदों पर भी शीघ्र भर्ती की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अगले साल राज्य में 3 नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे।

तीन जिलों में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अगले साल वैशाली, सीवान और भोजपुर में तीन नए मेडिकल कॉलेज काम करना शुरू कर देंगे। इनके शुरू होने से राज्य में चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और स्वास्थ्य शिक्षा तथा चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

एक करोड़ नौकरी देने का लक्ष्य

एनडीए सरकार के गठन के बाद मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोज़गार मिले, यह शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। सात निश्चय‑2 के तहत वर्ष 2020‑25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोज़गार दिया गया है। अगले पाँच सालों (2025‑30) में हमने 1करोड़ युवाओं को नौकरी और रोज़गार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।