18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड राज्य सभा चुनाव: झामुमो और बीजेपी समर्थित नाथवाणी विजयी, कांग्रेस हारी

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को पराजित कर दिया है। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

2 min read
Google source verification
Parimal Nathwani wins

झारखंड राज्य सभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में एक सीट पर एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी सीट पर झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम विजयी रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा है। झामुमो नेता बैद्यनाथ राम को 31 वोट मिले, जबकि बीजेपी समर्थित परिमल नाथवाणी को 28 वोट प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले। रोचक रहे इस राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी की जीत के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने झारखंड में INDIA गठबंधन के गढ़ में सेंध लगाने में सफलता हासिल की है। एनडीए ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को समर्थन दिया था। इस चुनाव को झारखंड की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

क्रॉस वोटिंग से बढ़ा सियासी विवाद

81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 मतों की आवश्यकता थी। एनडीए के पास 24 मत थे, जबकि महागठबंधन के पास 56 मत थे। महागठबंधन ने दो प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि, एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि कम से कम चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। विधानसभा में झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4, सीपीआई(एमएल) के 2, बीजेपी के 21 और एजेएसयू के 1 विधायक हैं।

नाथवानी बोले—झारखंड मेरी कर्मभूमि

परिमल नाथवानी ने अपनी जीत के बाद झारखंड की जनता और एनडीए नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्यसभा सदस्य के रूप में चौथे कार्यकाल में सेवा करने का अवसर मिलने पर मैं अत्यंत आभारी हूं। यह क्षण मेरे लिए भावुक करने वाला है, क्योंकि यह झारखंड से मेरी तीसरी जीत है। यही वह धरती है, जहां से वर्ष 2008 में मैंने अपनी पहली संसदीय यात्रा शुरू की थी। अपनी कर्मभूमि में एक बार फिर लौटना मेरे लिए गर्व और विनम्रता की बात है।”

परिमल नाथवानी की जीत पर NDA खुश

गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर परिमल नाथवानी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को जीत मिली है। उन्हें कुल 28 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 20 मत मिले। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग