18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड राज्य सभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में दरार, प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस का RJD-माले पर हमला

झारखंड में राज्य सभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि यदि सहयोगी दल एकजुट रहते तो परिणाम अलग हो सकते थे।

2 min read
Google source verification
jharkhand rajya sabha election

तेजस्वी यादव के साथ बन्ना गुप्ता और प्रणव झा। फोटो- FB Dr Akhilesh Prasad Singh

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरजेडी और भाकपा माले के विधायकों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने सहयोगी दलों राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भाकपा माले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी और माले के विधायकों ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया है, जिसकी वजह से पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

INDIA गठबंधन में दरार

उन्होंने आगे कहा कि यदि गठबंधन के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर साथ खड़े रहते, तो चुनाव के परिणाम अलग हो सकते थे। उनके इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। झारखंड राज्य सभा चुनाव 2026 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।

हार पर दीपिका ने उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक और झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी प्रणव झा की हार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसके लिए आरजेडी और भाकपा माले को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की मजबूती का दावा करने वाले सहयोगी दलों को इस हार के बाद अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। दीपिका पांडेय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश का सियासी तापमान और बढ़ गया है।

माले का कांग्रेस पर जवाब

कांग्रेस के आरोपों के बाद भाकपा-माले ने सफाई देते हुए कहा है कि पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। पार्टी की ओर से अधिकृत एजेंट और वरिष्ठ नेता पीबीएम हलधर महतो तथा सीसीएम गीता मंडल ने भाकपा-माले विधायकों द्वारा डाले गए वोटों की विधिवत पुष्टि की है।