15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘प्रशांत किशोर को मैं नहीं जानता, भाजपा करती है चमत्कार’, बांकीपुर उपचुनाव पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि वो प्रशांत किशोर को नहीं जानते।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 15, 2026

bankipur by election

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Bankipur By Election: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि NDA बांकीपुर का उपचुनाव जीतेगा। उन्होंने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रशांत किशोर की कोई बिसात नहीं है। इसके अलावा, मांझी ने BJP की चुनावी रणनीति के साथ-साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री और BJP नेतृत्व की भी तारीफ की।

मैं प्रशांत किशोर को नहीं जानता - जीतन राम मांझी

जब जीतन राम मांझी से पूछा गया कि बांकीपुर में पहली बार सीधे चुनावी मैदान में उतर रहे प्रशांत किशोर एनडीए के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं, तो उन्होंने कहा कि वे प्रशांत किशोर को नहीं जानते। भले ही प्रशांत किशोर ने राजनीतिक पार्टी बना ली हो और राजनीति में कदम रखा हो, लेकिन सच तो यह है कि अभी उनकी कोई खास राजनीतिक हैसियत नहीं है। बिना किसी राजनीतिक आधार के, वे भला हमारे लिए क्या चुनौती पेश कर सकते हैं?

भाजपा चमत्कार करती है - मांझी

जीतन राम मांझी ने बीजेपी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी चमत्कार करने और अपने कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देने के लिए जानी जाती है। पूर्व विधायक नितिन नवीन का उदाहरण देते हुए मांझी ने कहा की जहां तक भारतीय जनता पार्टी का सवाल है, वो हमेशा चमत्कार करती है। आपने देखा कि कैसे पार्टी ने बांकीपुर के लंबे समय से विधायक रहे नवीन की मेहनत को देखते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया।

जीतन राम मांझी ने कहा कि इस उपचुनाव के लिए भी बीजेपी ने एक ऐसे युवा को मौका दिया है जो सच में भाजपा का समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता है। क्षेत्र के सभी पुराने और नए कार्यकर्ता तथा एनडीए के सभी घटक दल पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतर चुके हैं और NDA उम्मीदवार की जीत पक्की है।

बिहार में फंड की कोई कमी नहीं - जीतन राम मांझी

विपक्ष लगातार वित्तीय संकट और विकास कार्यों के थप होने के आरोप पर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इन दावों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में संसाधनों या फंड की कोई कमी नहीं है। मांझी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं और जनता के बीच यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि बिहार सरकार फंड की कमी का सामना कर रही है।

मांझी ने कहा, "मैं यह बिल्कुल साफ़ करना चाहता हूं कि राज्य में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बहुत कुशलता, पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि उन्हें बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा आशीर्वाद और अटूट समर्थन हासिल है।"

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग