15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांकीपुर से RJD कैंडिडेट की गाड़ी पर भगवान राम का झंडा, सवाल पूछने पर कहा- इससे चुनाव जीत जाती तो राजनीति अलग होती

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भगवान राम के झंडे को लेकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- श्री राम का झंडा लगाने से क्या समस्या? चुनाव झंडे से नहीं, काम से जीते जाते हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Mukul Kumar

Jul 15, 2026

Bankipur News

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता। (फोटो- IANS)

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सियासी हलचल तेज है। जहां एक तरफ जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर इस सीट के लिए हर तरह से जोर लगा रहे हैं, वहीं राजद भी पूरी तरह से एक्टिव है।

राजद ने इस सीट पर रेखा गुप्ता को फिर से उम्मीदवार बनाया है। जो जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिल रही हैं। इस दौरान उनकी गाड़ी पर भगवान श्री राम का झंडा देखा गया है।

रेखा गुप्ता ने क्या दिया जवाब

जब रेखा गुप्ता से उनकी गाड़ी पर लगे भगवान श्री राम के झंडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा- मेरी गाड़ी पर लगा झंडा श्री राम का है। इसमें क्या दिक्कत है? अगर सिर्फ झंडे लगाने से चुनाव जीते जा सकते, तो बिहार की राजनीति बहुत अलग होती।

उन्होंने आगे कहा- बिहार में कई लोगों ने झंडे लगाए, लेकिन जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया। लोग ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो काम करे। हमारी पार्टी झंडे और बैनर की राजनीति नहीं करती। यह गरीबों, वंचितों और हाशिए पर रहने वाले लोगों की आवाज है।

उपचुनाव में मुकाबला जबरदस्त

बांकीपुर सीट पर उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। इस बार भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

मतदान 30 जुलाई है। 3 अगस्त को परिणाम सामने आएगा। इस बीच झंडे को लेकर विवाद ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग झंडे के नाम पर भावनाओं को भड़काते हैं, लेकिन हकीकत में जनता के मुद्दों से भागते हैं।

बिहार के मंत्री ने क्या कहा?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- तेजस्वी यादव जानते हैं कि राजद लगातार हार रही है, इसलिए एक और हार तय है। हो सकता है कि वे अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दें। इसीलिए वे बेफिक्र दिख रहे हैं। भाजपा लगातार यह सीट जीतती रही है और NDA ने अपना विकास का एजेंडा जारी रखा है। भाजपा ने एक कार्यकर्ता को टिकट देकर पूरे बिहार के युवाओं का सम्मान किया है।