पटना

Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को लेकर मौसम विभाग ने शेयर किया बड़ा अपडेट, बिहार के इन 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Kal Ka Mausam बिहार में बारिश के बाद कई जिलों मे तापमान बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के कारण एक बार फिर लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अगस्त तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 20 अगस्त से एक बार फिर से मौसम एक्टिव हो सकता है।

2 min read
Aug 16, 2025
गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर स्कूटी चलाती युवती। फोटो- पत्रिका

Kal Ka Mausam: बिहार में बारिश पर शुक्रवार से ही ब्रेक लग गया। शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, लेकिन रविवार को लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को उत्तर बिहार के 9 जिलों में हल्की बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश, बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Bihar VidhanSabha Chunav: वोटर अधिकार यात्रा से पहले महागठबंधन का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च, एनडीए पर डिजिटल अटैक

9 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया शामिल है। शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन जिलों को लेकर कोई भी चेतावनी नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां सामान्य मानसूनी गतिविधि है और अगले एक या दो दिनों तक जारी रहेगी। मौसम सामान्य रहने के कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिसके कारण लोगों को उमस और गर्मी परेशान कर सकता है।

20 अगस्त से एक्टिव हो सकता है मानसून

मौसम विभाग की माने तो बिहार में एक बार फिर 20 अगस्त से मौसम एक्टिव होगा। मौसम के एक्टिव होने पर बिहार में फिर से झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही ठनका भी गिरने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में तापमान बढ़ा

बिहार में बारिश पर ब्रेक के बाद पिछले 24 घंटे में तेज धूप की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण लोग के पसीने भी छूट रहे हैं। शुक्रवार को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.7°C मधुबनी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश पर ब्रेक लगने से सभी जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो गई है।

ये भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एसआईआर पर अब बिहार में दंगल, महागठबंधन और एनडीए की बड़ी तैयारी

Updated on:
16 Aug 2025 03:41 pm
Published on:
16 Aug 2025 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर