6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Coaching Dispute: गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच खान सर का बड़ा फैसला, नहीं करेंगे सरेंडर

Bihar Coaching Dispute: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

2 min read
Google source verification
khan sir surrenders

खान सर (फाइल फोटो)

Bihar Coaching Dispute:  खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर ने साफ कर दिया है कि वे सरेंडर नहीं करेंगे। पटना सिविल कोर्ट में उनके सरेंडर को लेकर सुबह से ही चर्चा तेज रही। इस बीच खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि फैजल खान को यह पूरी तरह फंसाने की साजिश है। इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि फैजल खान उर्फ खान सर सरेंडर नहीं करेंगे। खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। इससे पहले शुक्रवार को पटना पुलिस उनकी तलाश में पूरी रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करती रही, लेकिन उन्हें हिरासत में नहीं ले सकी। चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे और किसी अन्य स्थान पर चले गए थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रात भर तलाश करती रही पुलिस

पटना पुलिस के शुक्रवार की रात खान सर के कोचिंग सेंटर जीस ग्लोबल स्टडीज भी पहुंचते बड़ी संख्या में छात्र पुलिस के सामने खड़ा हो गए थे। पुलिस कई बार उनको वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं हटे। इधर, पुलिस भी रात भर उनके कोचिंग के बाहर कैंप की हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पूरी रात छात्र भी कोचिंग में ही डटे रहे।

गार्ड के खुलासे के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें

दरअसल, पुलिस पूछताछ के दौरान खान सर उर्फ फैसल खान के एक गार्ड के कथित खुलासे के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। गार्ड ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की घटना की जानकारी फैसल खान को पहले से थी और कथित तौर पर उनके कहने पर ही फायरिंग की गई थी। आरोप है कि घटना की पूरी जानकारी होने के बावजूद इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इसके अलावा, पुलिस का मानना है कि अपने लोगों द्वारा की गई गोलीबारी को अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को गंभीर मानते हुए पटना पुलिस ने कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।