
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी अचार्या। फोटो-IANS
Lalu Family Dispute लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- 'मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो'24 घंटे के अंदर रोहिणी ने ये दूसरा पोस्ट कर परिवार में चल रहे अनबन की पूरी कहानी बताई है।
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद तेजस्वी के करीबी संजय यादव को लेकर लालू परिवार में घमासान मच गया है। रोहिणी आचार्य ने शनिवार को खुद को पार्टी और परिवार से अलग कर रोते-रोते राबड़ी आवास छोड़कर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। शनिवार को पटना से दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रोहिणी ने कहा था, “आप हर सवाल का जवाब संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए… उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है क्योंकि उन लोगों को हार की कोई रिस्पॉन्सबिलिटी नहीं लेनी है… सवाल करने पर आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवाई जाएगी, आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।”
इसी साल लालू प्रसाद ने 25 मई को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला था। तेज प्रताप ने इसके लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया था। रविवार की सुबह रोहिणी ने एक इमोशनल पोस्ट कर कहा- 'मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो' इसके बाद परिवार में कलह बढ़ता दिख रहा है।
Updated on:
16 Nov 2025 01:28 pm
Published on:
16 Nov 2025 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
