
फोटो सोर्स: पत्रिका, गैस किल्लत
Bihar LPG Crisis News बिहार में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से ही लोग गैस लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। कतार में खड़े होने को लेकर पटना से सटे फुलवारी शरीफ में शुक्रवार सुबह मारपीट की सूचना मिली है। जानकारी मिलने पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले गुरुवार को भी फुलवारी शरीफ में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया था। आक्रोशित लोगों का कहना था कि उन्होंने होली से पहले ही गैस की बुकिंग करा दी थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई है।उधर, गैस की कालाबाजारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को इस मामले में दानापुर में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर इन दिनों मारामारी की स्थिति बनी हुई है। गयाजी और समस्तीपुर में पिछले 10 दिनों से सप्लाई बंद है, और अब इसका असर अन्य जिलों में भी दिखने लगा है। इसकी वजह से होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल संचालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई जगहों पर खाना लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर बनाना पड़ रहा है।
होटल संचालकों का कहना है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से कालाबाजारी बढ़ गई है। करीब 1900 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 4000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं लगभग 1000 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर भी 2000 रुपये में मिल रहा है।
होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो कारोबार पर गंभीर असर पड़ सकता है। हालांकि मार्च में शादियों के शुभ मुहूर्त खत्म हो चुके हैं और 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है, जिसके कारण इस अवधि में शादियां नहीं होंगी।
अप्रैल में 15 से 29 अप्रैल के बीच कुल 8 दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद मई में 1 से 14 मई के बीच भी केवल 8 दिन ही विवाह के लग्न हैं। ऐसे में कम लग्न होने के कारण पहले ही बुकिंग कम मिली है, और अगर गैस सिलेंडर की किल्लत जारी रही तो जो बुकिंग मिली हैं, उन पर भी कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
Updated on:
13 Mar 2026 08:55 am
Published on:
13 Mar 2026 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
