25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JDU V/S RJD: बिहार में बेटे के फैसले पर सियासी संग्राम, जदयू ने शुरू की कार्रवाई; मीसा बोलीं बेटा एडल्ट है

JDU V/S RJD: जदयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे से जुड़े विवाद पर लालू प्रसाद यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती ने कहा कि वे एडल्ट हैं और किसी भी बालिग व्यक्ति को अपना फैसला लेने की आजादी होती है।

2 min read
Google source verification
मीसा भारती

राजद सांसद मीसा भारती (फोटो- misa bharti facebook)

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले जदयू में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जदयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामात (Dileshwar Kamat) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Om Birla) को पत्र लिखकर बांका से जदयू सांसद गिरधारी यादव (Giridhari Yadav) की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि गिरधारी यादव लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ बयानबाजी और गतिविधियां कर रहे थे। जदयू के इस फैसले पर लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और लोकसभा सांसद मीसा भारती( Misa Bharti) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गिरधारी यादव के बेटे एडल्ट हैं, ऐसे में उनके फैसले के लिए गिरधारी यादव पर कार्रवाई क्यों की जा रही है, यह समझ से परे है।

क्या है मामला

दरअसल, बिहार के 2025 के विधानसभा चुनाव में बांका से जदयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जदयू का आरोप है कि गिरधारी यादव ने अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार भी किया, जबकि उसी सीट पर जदयू खुद चुनाव लड़ रही थी। हालांकि उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

जदयू नेताओं का कहना है कि गिरधारी यादव लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और पार्टी के पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। आरोप है कि उन्होंने कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से हटकर सार्वजनिक बयान दिए, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा। खासकर SIR जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना की थी।

बेटा बालिग है, निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है

इधर, इस पूरे मसले पर जदयू सांसदगिरधारी यादव ने कहा, “मेरा बेटा बालिग है और वह अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।” उन्होंने आगे कहा कि यदि लोकसभा अध्यक्ष उनसे इस मामले में जवाब मांगते हैं, तो वह सभी तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखेंगे। सदस्यता पर आए संकट को लेकर गिरधारी यादव ने कहा, “जब से हम नीतीश कुमार के साथ हैं, तब से हमने कोई भी पार्टी विरोधी काम नहीं किया है।”

गिरधारी यादव नेआरजेडी के लिए प्रचार किया- दिलेश्वर कामैत

जदयू नेता दिलेश्वर कामैत ने अपनी ही पार्टी के सांसद गिरधारी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने बेटे, जो आरजेडी के प्रत्याशी थे, के लिए प्रचार किया।

उनका आरोप है कि गिरधारी यादव ने जदयू उम्मीदवार के खिलाफ काम किया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास इसके पर्याप्त प्रमाण हैं और इन्हीं के आधार पर नियमों के तहत उनकी सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए।

गिरधारी यादव के बेटे एडल्ट हैं

लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने कहा कि गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश एडल्ट हैं और अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “गिरधारी यादव जदयू के सांसद हैं। अगर उनके बेटे ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा है, तो वह एडल्ट हैं और उन्हें ऐसा फैसला लेने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह निर्णय सोच-समझकर ही लिया होगा।”मीसा भारती ने आगे कहा कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और खुद अपने फैसले लेने लगते हैं, तो उन्हें यह स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।