6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी के हर इलाके पर एसएसपी मनु महाराज की नजर

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा की लिहाज से सादे लिवास में ही पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Aug 15, 2016

SSP manu maharaj

SSP manu maharaj

पटना। 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। राजधानी के हर एक इलाके पर पुलिस की नजर है। यह दावा पटना के एसएसपी मनु महाराज का है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा की लिहाज से सादे लिवास में ही पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रुम से भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और होटलों पर भी नजर रखी जा रही है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और अस्थायी थाना सुरक्षा के लिहाज से 24 घंटे नजर बनाये हुए है।

गांधी मैदान में होने वाले समारोह को देखते हुए सोमवार को डाकबंगला से गांधी मैदान चिल्ड्रेन पार्क तक सड़क का पश्चिमी फ्लैंक आम लोगों के लिए बंद रहा। मुख्य समारोह में राज्य सरकार के सात निश्चयों और शराबबंदी की थीम पर झांकियों का प्रदर्शन होगा। इस बार कुल 16 झांकियां मुख्य समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है। वहीं, एक टीम गांधी मैदान में बने कंट्रोल रूम की देखभाल करेगी। यहां दवाएं, इंजेक्शन, स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था रहेगी।