27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Student Protest: ‘जंतर-मंतर का आंदोलन बिहार पहुंचने में देर नहीं लगेगा’, आखिर Neha Bora ने क्यों दी चेतावनी?

Student Protest: AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो जंतर-मंतर जैसा आंदोलन बिहार में भी शुरू होगा।
2 min read
Google source verification
AISA president Neha Bora

नेहा बोरा । फोटो-(Karma Bhutia/PTI Photo)

Student Protest: पटना पहुंचीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने छात्र आंदोलन को लेकर बिहार सरकार को चेतावनी दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन बिहार पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सरकार से प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा करने और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग कर चुके हैं। तेजस्वी ने कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो बिहार में दिल्ली से भी बड़ा छात्र आंदोलन होगा।

नेहा बोरा ने कहा कि वह सबसे पहले जेल में बंद छात्रों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। यदि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता, तो सरकार के प्रतिनिधियों से बात की जाएगी। उन्होंने कहा, "अगर इसके बाद भी समाधान नहीं निकला, तो जंतर-मंतर का आंदोलन बिहार पहुंचने में देर नहीं लगेगी।"

उधर, सीवान में छात्रों पर कथित AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

क्या दिल्ली के बाद बिहार में होगा बड़ा आंदोलन?

नेहा बोरा ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत के दौरान यह सहमति बनी थी कि पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा। लेकिन बिहार में अब भी पेपर लीक से जुड़े आंदोलनों के दौरान 500 से अधिक छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं और कई छात्र जेल में बंद हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत कर सभी गिरफ्तार छात्रों की रिहाई सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं बिहार इसलिए आई हूं ताकि केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार गिरफ्तार छात्रों की रिहाई सुनिश्चित कराई जा सके।"

नेहा बोरा ने दोहराया कि यदि बिहार सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो दिल्ली में चला छात्र आंदोलन जल्द ही बिहार में भी शुरू किया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने भी दी आंदोलन की चेतावनी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सोमवार को सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार सोमवार रात तक कोई निर्णय नहीं लेती है, तो विपक्ष को मजबूर होकर आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। तेजस्वी ने दावा किया कि यह आंदोलन दिल्ली से भी बड़ा होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।