7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश कुमार का एक्शन मोड ON! 48 घंटे में 16 बागी नेताओं पर गिरी गाज, MLA गोपाल मंडल समेत 5 और JDU से बाहर

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने चुनाव के दौरान बगावत करने वाले 16 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। पिछले 48 घंटों में पार्टी ने दो सूचियां जारी कर 16 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। पहली सूची में 11 और दूसरी में पांच नेता शामिल हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Oct 26, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo - IANS)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच जेडीयू (JDU) में मची बगावत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। पार्टी ने लगातार दूसरे दिन बागी नेताओं की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 5 और नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले शुक्रवार को 11 बागी नेताओं को निष्काषित किया गया था। इस तरह, पिछले 48 घंटे में 16 बागी नेताओं पर गाज गिर चुकी है।

गोपाल मंडल समेत कई दिग्गज बाहर

पार्टी ने लगातार दूसरे दिन बागी नेताओं की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 5 और नेताओं को JDU से निष्कासित कर दिया। इन नेताओं में विधायक गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह, और प्रभात किरण शामिल हैं।

पार्टी महासचिव डी. चंदन कुमार सिंह (मुख्यालय प्रभारी, स्थापना) द्वारा जारी पत्र में लिखा गया, “बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधारा, पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं संगठनात्मक आचरण के विरुद्ध कार्य करने में संलिप्त रहने के कारण आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।” यह आदेश उन सभी नेताओं को भेजा गया है, जिन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने या बागी उम्मीदवारों के समर्थन में काम करने का आरोप है।

कल भी 11 नेताओं पर गिरी थी गाज

शनिवार को भी जेडीयू ने पहली लिस्ट जारी करते हुए 11 बागी नेताओं को निष्कासित किया था। इनमें कई पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। इन नेताओं पर आरोप था कि उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों का विरोध किया और स्वतंत्र या विपक्षी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। अब दूसरी लिस्ट आने के बाद, JDU का यह सर्जिकल स्ट्राइक 16 तक पहुंच चुका है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं, क्योंकि कई जिलों में “पार्टी विरोधी गतिविधियों” की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुकी है।

48 घंटे में पार्टी से बाहर किए गए नेता

क्रम संख्यानामपद/पहचानसूची
1नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मण्डलमौजूदा विधायकदूसरी सूची
2महेश्वर प्रसाद यादवपूर्व विधायकदूसरी सूची
3संजीव श्याम सिंहपूर्व विधान पार्षद/MLCदूसरी सूची
4हिमराज सिंहपूर्व मंत्रीदूसरी सूची
5प्रभात किरणवरिष्ठ नेतादूसरी सूची
6शैलेश कुमारपूर्व मंत्रीपहली सूची
7संजय प्रसादपूर्व विधान पार्षद/MLCपहली सूची
8श्याम बहादुर सिंहपूर्व विधायकपहली सूची
9रणविजय सिंहपूर्व विधान पार्षद/MLCपहली सूची
10सुदर्शन कुमारपूर्व विधायकपहली सूची
11अमर कुमार सिंहपूर्व विधायकपहली सूची
12आस्मां परवीनपूर्व प्रत्याशी (महुआ सीट)पहली सूची
13लव कुमारनेतापहली सूची
14आशा सुमननेतापहली सूची
15दिव्यांशु भारद्वाजनेतापहली सूची
16विवेक शुक्लानेतापहली सूची

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग