24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस्तीफे के बाद नया ठिकाना: 1 अणे मार्ग छोड़ने के बाद अब इस नए पते पर शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार!,आवास का किया निरीक्षण

बिहार विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बीच उनके सरकारी आवास बदलने की चर्चा भी तेज हो गई है। फिलहाल वे 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में रह रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Nitish Kumar MLC Resignation

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्य सभा सदस्य की शपथ ली। (फ़ाइल फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अब वे 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास भी छोड़ने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि वे 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की भी संभावना जताई जा रही है।

इसी बीच खबर है कि पद छोड़ने के साथ ही उनका आवासीय पता भी बदल जाएगा। नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट होंगे। मंगलवार को उन्होंने अपने संभावित नए आवास का निरीक्षण भी किया।

7 सर्कुलर रोड से खास लगाव

नीतीश कुमार इससे पहले भी 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रह चुके हैं। जब जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान नीतीश कुमार इसी आवास में शिफ्ट हुए थे। तभी से 7 सर्कुलर रोड का यह आवास उनके नाम आवंटित है।

सूत्रों के अनुसार, इस आवास से नीतीश कुमार का भावनात्मक जुड़ाव भी है। वे अक्सर सुबह यहां आते रहे हैं और परिसर में लगे बोधि वृक्ष को नमन करते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद वे दोबारा 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होना चाहते हैं।

नीतीश का ‘लकी’ आवास 7 सर्कुलर रोड

7 सर्कुलर रोड का आवास राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है। 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार इसी आवास में रह रहे थे। उस समय उन्होंने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और बाद में गठबंधन के सहयोग से बिहार में सरकार बनाई। उस जीत के बाद उनकी राजनीतिक वापसी को भी इसी आवास से जोड़ा जाता है, जिससे इस पते का उनके लिए खास महत्व माना जाता है।