2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार विधानसभा समितियों का गठन: ‘चौंकाने’ वाले चेहरों को मिली जिम्मेदारी, वोटिंग से दूर रहे विधायक बने अध्यक्ष

राज्य सभा चुनाव में वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों को नीतीश सरकार ने विधानसभा की 19 समितियों के गठन में जगह दी है।

2 min read
Google source verification

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (ANI)

बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। राज्य सभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहने वाले दो विधायकों को समिति अध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें एक कांग्रेस और दूसरा आरजेडी से है। राज्यसभा चुनाव से दूरी बनाने वाले तीन कांग्रेस नेता सोमवार को जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी से मिले थे। इसके ठीक एक दिन बाद, उन तीन में से एक विधायक को सरकार ने समिति का अध्यक्ष बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंप दी है, जिसे सियासी हलकों में ‘इनाम’ के तौर पर देखा जा रहा है।

बाहुबली विधायकों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बिहार राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक फैसल रहमान को विधानसभा की 19 समितियों में से एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है। यह गठन वित्त वर्ष 2026–27 के लिए किया गया है और इन समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।

मांझी की समधिन और AIMIM नेताओं को मिली जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी की समधिन ज्योति देवी को पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।वहीं, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरूल ईमान को अल्पसंख्यक कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एआईएमआईएम के विधायक तौसीफ आलम और मुर्शीद आलम को इस समिति का सदस्य बनाया गया है।

पूर्व डिप्टी सीएम बनी बिहार विरासत विकास समिति की चेयरमैन

अवधेश सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का चेयरमैन बनाया गया है। शून्य काल समिति का चेयरमैन राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद को बनाया गया है। बिहार विरासत विकास समिति का पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी को चेयरमैन बनाया गया है। अवधेश सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, शून्यकाल समिति का अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, बिहार विरासत विकास समिति की अध्यक्षता पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को सौंपी गई है।

जनक सिंह बने याचिका समिति के चेयरमैन

जनक सिंह को याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में आरजेडी विधायक रामानंद यादव, सुनील कुमार और रत्नेश सदा को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, राजकीय आश्वासन समिति का अध्यक्ष दामोदर रावत को बनाया गया है। इस समिति में करनजीत सिंह और राम सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।