8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश के बेटे निशांत ने जॉइन की JDU, नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री; कार्यकर्ताओं ने लगाए बिहार का CM कैसा हो… के नारे

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। चर्चा है कि वो बिहार के डिप्टी सीएम बन सकते हैं। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 08, 2026

bihar politics

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जदयू कार्यालय में मौजूद नेता (फोटो- X@JDU)

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मौजूद नहीं रहे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सदस्यता ग्रहण करते ही कार्यकर्ताओं ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ और ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए।

संजय झा ने दिलाई सदस्यता, ललन सिंह ने पहनाया गमछा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उन्हें जदयू का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने संजय झा और ललन सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

पिताजी के काम को आगे बढ़ाऊंगा

पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी के साथ लगकर काम करूंगा। मेरे पिताजी ने पिछले 20 साल में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। मैं बिहार और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर अपना विश्वास बनाए रखें।”

सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे निशांत

निशांत कुमार का सादा अंदाज भी कार्यक्रम में चर्चा का विषय रहा। वे सफेद कुर्ता पहनकर और क्रॉक्स चप्पल में जदयू दफ्तर पहुंचे थे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ जोड़कर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

निशांत कुमार के स्वागत के लिए जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। कई कार्यकर्ता हाथी, घोड़े और ऊंट लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावा विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव जैसे नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम बनने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार जल्द ही बिहार की यात्रा पर निकल सकते हैं। माना जा रहा है कि वे संगठन और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में उनकी बड़ी राजनीतिक लॉन्चिंग हो सकती है। कुछ सूत्रों का कहना है कि भविष्य में उन्हें डिप्टी मुख्यमंत्री के पद से भी उतारा जा सकता है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।