5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अमित अंकल बोले हैं…’, नीतीश के नामांकन के बाद निशांत का पुराना वीडियो वायरल, क्यों हो रही चर्चा?

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बोल रहे हैं कि अमित अंकल बोले हैं पापा ही मुख्यमंत्री बनेंगे। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 05, 2026

bihar politics, nishant kumar, bihar news

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच उनके इकलौते बेटे निशांत कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निशांत कुमार कहते नजर आते हैं, 'अमित अंकल बोले हैं कि पापा ही मुख्यमंत्री रहेंगे।' यहां निशांत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बात कर रहे थे। उस समय भी यह बयान काफी चर्चा में आया तो जो कि अब एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव के समय का बताया जा रहा है। वीडियो में निशांत कुमार बहुत ही आत्मविश्वास के साथ विपक्ष के उन दावों को खारिज कर रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को हटा दिया जाएगा। निशांत वीडियो में कहते दिख रहे हैं, 'विपक्ष कह रहा है कि पापा को हटा दिया जाएगा, लेकिन अमित अंकल (अमित शाह) ने कहा है कि पापा ही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसमें कोई संशय नहीं है।'

अब क्यों वायरल हो रहा वीडियो ?

नीतीश कुमार के राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद आज की परिस्थितियों में इस वीडियो के वायरल होने के पीछे गहरी राजनीतिक वजहें हैं। अब जब नीतीश कुमार राज्य सभा जा रहे हैं तो वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे। ऐसे में लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या 'अमित अंकल' का वो वादा अब भी कायम है या राजनीति ने करवट बदल ली है?

यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं तो राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर नए समीकरण बन सकते हैं। बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की संभावना प्रबल है। चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार के हटने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

कौन होगा मुख्यमंत्री?

एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। कई नाम संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। इनमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार में मंत्री दिली जायसवाल के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में बताए जा रहे हैं।

क्या कह रहे सोशल मीडिया यूजर

यमन यादव नाम के यूजर ने लिखा, 'अमित अंकल ने प्रैंक कर दिया।' रोहित सिंह ने लिखा, 'उल्लू बना दिया मजा आया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अमित अंकल दुनियां के सबसे भरोसेमंद नेता हैं इसीलिए भरोसा किया होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राजनीति का बच्चा है ये….शायद राजनीति इसके समझ मे आ नहीं रहा है… राजनीति मे अंकल चाचा कोई मायने नहीं रखता है।' इसी तरह सोशल मीडिया यूजर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।