
बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे और राजद विधायक ओसामा शहाब (फोटो- फ़ेसबुक)
Osama Shahab: बिहार के दिवंगत बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर से RJD विधायक ओसामा शहाब को गिरफ्तार करने के लिए पटना और सीवान की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विधायक फ्लैट पर छापेमारी और ओसामा की गिरफ़्तारी के लिए पहुंचे थे। हालांकि, इस छापेमारी के लिए पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोर्ट से ओसामा शहाब को राहत मिल चुकी थी। कोर्ट ने ओसामा के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है।
सीवान के अतिरिक्त SP अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बुधवार को अचानक पटना में ओसामा शहाब के सरकारी आवास पर पहुंची। इतनी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखकर इलाके में हलचल मच गई। जिस समय छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची, उस समय ओसामा शहाब अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। घर के अंदर विधायक के दो या तीन करीबी सहयोगी मौजूद थे, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया गया कि कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिला हुआ है।
सीवान के महादेवा पुलिस स्टेशन में ओसामा शहाब के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन पर एक डॉक्टर दंपति की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित डॉक्टर दंपति द्वारा दर्ज कराई गई FIR के आधार पर, सीवान कोर्ट ने ओसामा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी वारंट पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने पहले सीवान में उनके पुश्तैनी घर पर छापा मारा था और बुधवार को उन्हें गिरफ्तार करने के विशेष इरादे से पटना पहुंची थी।
ओसामा शहाब के करीबी के अनुसार पुलिस गिरफ़्तारी के लिए करीब 4:30 बजे विधायक आवास पर पहुंची थी। लेकिन उससे करीब 15 मिनट पहले ही हाई कोर्ट ने गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट ने सीवान कोर्ट के फैसले को गलत माना और तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। इस कानूनी राहत के मद्देनजर, पुलिस अब ओसामा को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। अदालत के इस फैसले ने सीवान पुलिस की योजनाओं पर पानी फेर दिया, जिसके चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
Published on:
13 May 2026 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
